दिल्ली- NCR में बारिश से राहत, गर्मी और उमस से लोगों को मिली राहत

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार, आज (रविवार) भी तेज और चुभन भरी गर्मी से थोड़ी राहत बनी रहने की संभावना है. हालांकि, आने वाले दिनों में गर्मी एक बार फिर तेज हो सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि शहर के अलग- अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. साथ ही, अगले सप्ताह मौसम फिर से गर्मी की ओर लौट सकता है. फिलहाल, आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी.

Barish Mausam Rain Weather 1

रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है. दिन में बादल छाए रहने के बावजूद कुछ इलाकों में धूप निकलने से उमस बढ़ सकती है. वहीं, शाम या रात के समय तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है.

AQI 139 दर्ज

हवा की गुणवत्ता की बात करें तो रविवार सुबह 9 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 139 दर्ज किया गया जिसे ‘मध्यम’ श्रेणी में रखा जाता है. एनसीआर के अन्य शहरों में भी हवा की गुणवत्ता संतोषजनक से मध्यम स्तर के बीच बनी हुई है. फिलहाल, इसमें बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं लेकिन दोपहर के समय धूप निकलने से गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है. पिछले कुछ दिनों से रात में आंधी और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी जिससे राहत मिल गई.

यह भी पढ़े -  न होटल, न कमरा… बारिश में सड़क पर ही लगा लिया ‘बेडरूम’! Desi Goa Wala Vich का Video देख चौंके लोग

उमस से भी राहत

शनिवार को दिनभर तेज धूप निकलने के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया. हल्के बादल भी धूप के असर को कम नहीं कर सके. हालांकि, शाम को सूर्यास्त के बाद हवा चलने से थोड़ी राहत जरूर मिली. इस दौरान न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हवा की अधिकतम गति करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटे रही जबकि वातावरण में आर्द्रता 59 प्रतिशत दर्ज की गई.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.