हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 24 जून तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. जून महीने में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने लगी है. मौसम विभाग ने प्रदेश में 24 जून तक अलग- अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज- चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है.

Barish Rain Weather Mausam

मौसम विभाग ने 22 जून के लिए महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में गरज- चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में कहीं- कहीं हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है.

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 2 दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है. इसके बाद, अगले 3 दिनों में तापमान फिर 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है. फिलहाल, प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई है लेकिन बारिश और तेज हवाओं के कारण गर्मी का असर कम महसूस हो सकता है. प्रदेश में मानसून पूर्व गतिविधियां सक्रिय हैं जिस कारण मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. आने वाले दिनों में कई जिलों में बादल छाए रहने, बूंदाबांदी और तेज हवाओं का असर बना रह सकता है.

तेज हवाओं का अलर्ट

रविवार को रोहतक हरियाणा का सबसे गर्म जिला रहा. यहां अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा, अंबाला में 40.6 डिग्री, सिरसा में 40.6 डिग्री और हिसार में 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं, महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो प्रदेश के कई अन्य जिलों की तुलना में कम था. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. विभाग का कहना है कि गरज- चमक और तेज हवाओं के समय खुले मैदानों में जाने से बचें. साथ ही पेड़ों, बिजली के खंभों और अस्थायी ढांचों के नीचे खड़े न हों क्योंकि तेज हवा और बिजली गिरने का खतरा बना रह सकता है.

यह भी पढ़े -  HSSC की चेतावनी, CET Group D फॉर्म भरते समय न करें यह गलतियां
Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.