CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर, बलेनो ने 2 युवकों को उछाला कई फीट दूर

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है. ताजा मामला सेक्टर- 75 इलाके का है, जहां एक बेकाबू बलेनो कार ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक कई फीट दूर हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे. दुर्घटना के बाद कार में सवार तीनों युवक घायलों की मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गए.

CCTV

जानकारी के अनुसार, घायल ग्राफिक डिजाइनर अपने एक दोस्त के साथ सेक्टर-75 में सड़क किनारे खड़ा था. इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बलेनो कार का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे दोनों युवकों पर चढ़ा दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास मौजूद लोग भी दहशत में आ गए.

CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

हादसे की आवाज सुनकर राहगीर और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने दोनों घायलों को गंभीर हालत में सड़क से उठाकर पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद कार में सवार तीनों युवक कुछ देर भी नहीं रुके और मौके से फरार हो गए. घायलों की मदद करने के बजाय वे कार लेकर तेजी से निकल गए.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास, 300 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम तेज

कई फीट दूर उछाला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है. फरार आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के रास्तों और चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. आरोपियों का जल्द पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. उनके खिलाफ सड़क हादसा, लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना के बाद मौके से फरार होने सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.