कैंसर मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी, इलाज में जल्द जुड़ेगी रेडिएशन की यह तकनीक

गुरुग्राम | भारत में चिकित्सा क्षेत्र तेजी से तकनीक के साथ आगे बढ़ रहा है. आने वाले समय में कैंसर के इलाज में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. फोर्टिस हेल्थकेयर के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ डॉ. आशुतोष रघुवंशी ने गुरुग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम में बताया कि फोर्टिस जल्द ही कैंसर मरीजों के इलाज के लिए ‘प्रोटॉन रेडिएशन’ जैसी अत्याधुनिक तकनीक शुरू करने की तैयारी कर रहा है.

blood cancer

कार्यक्रम के दौरान डॉ. रघुवंशी ने कहा कि भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम लगातार मजबूत हो रहा है, खासकर हेल्थकेयर सेक्टर में तेजी से नए इनोवेशन देखने को मिल रहे हैं. उन्होंने बताया कि फोर्टिस ने हाल ही में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े 3 प्रमुख स्टार्टअप्स के साथ साझेदारी की है.

रोबोटिक सर्जरी

ये स्टार्टअप्स अलग- अलग मेडिकल क्षेत्रों में नई तकनीकों और बेहतर समाधान विकसित करने पर काम कर रहे हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक सर्जरी को लेकर लोगों के मन में मौजूद आशंकाओं पर भी उन्होंने अपनी बात रखी. डॉ. रघुवंशी ने कहा कि मरीजों को नई तकनीकों से घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में AI का सबसे बड़ा उपयोग बीमारियों की शुरुआती और सटीक पहचान करने में हो रहा है. बीमारी का समय रहते पता चलने से इलाज आसान हो जाता है और मरीज के पूरी तरह स्वस्थ होने की संभावना भी बढ़ जाती है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के राजीव चौक पर खत्म जाम का झंझट, NHAI ने फ्लाईओवर का अलाइनमेंट किया मंजूर

चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि

रोबोटिक सर्जरी हर मरीज के लिए उपयुक्त नहीं होती. इसका उपयोग मरीज की मेडिकल स्थिति और जरूरत के अनुसार किया जाता है. आधुनिक तकनीक की मदद से अब कई मामलों में दूर बैठे विशेषज्ञ डॉक्टर भी सफलतापूर्वक रिमोट सर्जरी कर रहे हैं जिसे चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. फोर्टिस हेल्थकेयर की भविष्य की योजनाओं का जिक्र करते हुए डॉ. रघुवंशी ने कहा कि संस्थान का सबसे बड़ा लक्ष्य मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है. इसी दिशा में फोर्टिस अपने मौजूदा अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ा रहा है. उन्होंने बताया कि हाल ही में जालंधर और बेंगलुरु के नए अस्पतालों को भी फोर्टिस नेटवर्क से जोड़ा गया है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.