हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश; जानें IMD का ताजा अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा में मानसून लगातार सक्रिय हो रहा है. शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आई. हालांकि राजस्थान से सटे जिलों में दिनभर तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा. अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार के लिए प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है.

BARISH 2

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को करनाल, रोहतक, यमुनानगर और अंबाला समेत कई जिलों में बारिश हुई. शुक्रवार रात हुई वर्षा का असर भी शनिवार को देखने को मिला जिससे मौसम कुछ ठंडा रहा. दूसरी ओर हिसार, फतेहाबाद और राजस्थान सीमा से सटे इलाकों में तेज धूप के कारण तापमान अधिक बना रहा. हवाएं चलने के बावजूद उमस से लोगों को खास राहत नहीं मिली.

हरियाणा मौसम अपडेट

मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में बदलाव के चलते प्रदेश का अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. रात के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है.

यह भी पढ़े -  CET ग्रुप- डी अभ्यर्थियों को राहत, HSSC ने आवेदन की बढ़ाई डेडलाइन

इन 13 जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह (मेवात) और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.