दिल्ली- NCR में झमाझम बारिश के आसार, इतने दिनों तक मौसम रहेगा सुहावना; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली- एनसीआर में मानसून अब धीरे- धीरे रफ्तार पकड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 6 दिनों तक यानी 10 जुलाई तक राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और बीच- बीच में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Barish Rain Weather Mausam

दिन का अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है.

तापमान में गिरावट

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश और बादलों के कारण अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही बना रहेगा. इससे लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं, राजधानी की हवा फिलहाल ‘मध्यम’ श्रेणी में बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, रविवार सुबह करीब 9:30 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 153 दर्ज किया गया. एनसीआर के अन्य शहरों में भी हवा की गुणवत्ता संतोषजनक से मध्यम श्रेणी के बीच बनी हुई है.

यह भी पढ़े -  Indian Air Force Jobs: युवाओं के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, फटाफट करें आवेदन

सर्तक रहने की सलाह

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक वायु गुणवत्ता में भी कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. हालांकि, बारिश के दौरान कुछ समय के लिए प्रदूषण के स्तर में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है. साथ ही, लोगों को सर्तक रहने की भी सलाह दी गई है, जिनमें खासकर बुजूर्ग और नन्हें बच्चे शामिल हैं.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.