गुरुग्राम के रक्षित यादव बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, NDA से IMA तक पूरा किया सपना

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम के अशोक विहार फेज- 3 निवासी रक्षित यादव भारतीय सेना (Indian Navy) में लेफ्टिनेंट बन गए हैं. देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA) में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान उन्हें भारतीय सेना में कमीशंड अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया. रक्षित की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. घर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पगड़ी पहनाकर और फूल- मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया.

Rakshit Yadav

रक्षित यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शंकर विहार स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद, उन्होंने एयरफोर्स स्कूल, गुरुग्राम और कर्नल सेंट्रल अकादमी से आगे की पढ़ाई पूरी की. बचपन से ही उनका सपना भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करना था, जिसे उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर साकार किया.

लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन

12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद रक्षित ने पहले ही प्रयास में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की परीक्षा पास कर ली. इसके बाद, उन्होंने पुणे स्थित एनडीए खडकवासला में तीन वर्ष का सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया. इसके बाद, 1 साल तक देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA) में कठोर प्रशिक्षण पूरा किया. सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद अब उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन मिला है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में बारिश बनी आफत, 6 घंटे जाम में फंसे लोग; कंपनियों को WFH की सलाह

परिवार बेहद गौरवान्वित

रक्षित की सफलता से परिवार बेहद गौरवान्वित है. स्थानीय लोगों ने भी इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का पल बताया. रक्षित ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है. अब वह भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट देश की सेवा करते हुए युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे.

Avatar of Puja Kumari
Puja Kumari
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.