चंडीगढ़ कैंप में यह 5 खिलाड़ी छाए, 18 जुलाई को तय होगी टीम इंडिया

चंडीगढ़ | भारतीय हॉकी में उत्तर प्रदेश के युवा खिलाड़ियों का दबदबा लगातार बढ़ रहा है. यूथ हॉकी फाइव- ए- साइड एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों के लिए चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय कैंप में यूपी के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है. इसी कैंप में प्रदर्शन के आधार पर 18 जुलाई को 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित की जाएगी, जो 20 से 25 जुलाई तक ओमान के मस्कट में होने वाली यूथ एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी. UP से चयनित खिलाड़ियों में लखनऊ के स्ट्राइकर शाहरुख अली, झांसी के स्ट्राइकर केतन कुशवाहा, वाराणसी के मिडफील्डर राहुल यादव, करमपुर के स्ट्राइकर प्रहलाद राजभर और मिडफील्डर रोमित पाल शामिल हैं.

Hockey

चंडीगढ़ में 18 जुलाई तक चलने वाले इस कैंप में देशभर के 20 खिलाड़ियों को बुलाया गया है, जिनमें से अंतिम 15 खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम के लिए होगा. चयनित खिलाड़ियों में रोमित पाल सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज से हैं जबकि शाहरुख अली, केतन कुशवाहा, राहुल यादव और प्रहलाद राजभर लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल के प्रशिक्षु हैं.

चंडीगढ़ कैंप में यह 5 खिलाड़ी छाए

यह हॉस्टल विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में संचालित होता है. हॉस्टल के संचालनकर्ता और पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी तथा यूपी हॉकी के महासचिव रजनीश मिश्रा भी भारतीय यूथ टीम के साथ मस्कट में बतौर कोच जुड़ेंगे. रजनीश मिश्रा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी भारतीय हॉकी टीम के लगभग हर आयु वर्ग में जगह बना रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी यूथ एशियन चैंपियनशिप में भी भारतीय टीम दमदार प्रदर्शन करेगी. फाइव- ए- साइड चैंपियनशिप के लिए चयनित सभी 5 खिलाड़ी पहले भारत की अंडर- 18 टीम का हिस्सा रह चुके हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 27 साल के इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी मोहित की अचानक मौत, कुछ दिन पहले ही शुरू की थी प्रैक्टिस

तय होगी टीम इंडिया

इसी टीम ने जापान में आयोजित अंडर- 18 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था. ऐसे में मस्कट में होने वाली यूथ एशियन चैंपियनशिप में भी भारत को खिताब का मजबूत दावेदार माना जा रहा है. UP हॉकी संघ के अध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि भारतीय टीम में प्रदेश के खिलाड़ियों की बढ़ती भागीदारी पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश की हॉकी लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रही है और उम्मीद है कि आने वाले समय में प्रदेश के खिलाड़ी इसी तरह देश का नाम रोशन करते रहेंगे.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.