गुरुग्राम पुलिस का एक्शन, एक्सप्रेसवे पर नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू, जानिए क्या हुआ बदला?

गुरुग्राम | बढ़ते यातायात दबाव, बारिश और रात के समय लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर विशेष यातायात प्रबंधन व्यवस्था लागू कर दी है. पुलिस आयुक्त के निर्देश पर बुधवार रात से यह व्यवस्था प्रभावी हो गई है. नई व्यवस्था के तहत यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के लिए 260 अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है.

Vahan Gadi Car

पांच क्रेन, दो हाइड्रा मशीनें, एक एंबुलेंस, 17 मोटरसाइकिल राइडर और छह चार पहिया पुलिस वाहन भी एक्सप्रेसवे पर तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके.

रखी जाएगी निगरानी

पुलिस के अनुसार, विशेष टीमें रात और बारिश के दौरान संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखेंगी. दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के सभी प्रमुख प्रवेश और निकास बिंदुओं पर अतिरिक्त सुरक्षा और ट्रैफिक मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे जाम की स्थिति बनने पर तत्काल समाधान किया जा सके. सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोपहिया और तिपहिया वाहनों के एक्सप्रेसवे पर प्रवेश पर सख्ती बरती जाएगी. किसी भी एंट्री प्वाइंट से इन वाहनों को आने की अनुमति नहीं होगी. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव, गुरुग्राम- नूंह में इस कंपनी की होगी एंट्री

निर्देशों का करें पालन

यातायात पुलिस ने बताया कि तैनात पुलिस बल का उपयोग जरूरत पड़ने पर रूट डायवर्जन लागू करने, दुर्घटनाग्रस्त या खराब वाहनों को तुरंत हटाने और जाम खुलवाने के लिए किया जाएगा. इससे यात्रियों को कम- से- कम असुविधा होगी. पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, निर्धारित लेन में ही वाहन चलाएं, बारिश के दौरान गति नियंत्रित रखें और मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें. किसी भी तरह की समस्या या आपात स्थिति होने पर तुरंत यातायात पुलिस को सूचना देने की भी सलाह दी गई है.

Avatar of Puja Kumari
Puja Kumari
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.