दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, आज भी 40°C से नीचे रहेगा तापमान; बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में लगातार 3 दिन हुई झमाझम मानसूनी वर्षा के बाद शुक्रवार को भी मौसम सुहावना बने रहने के संकेत हैं. भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज भी हल्की वर्षा होने की संभावना है. दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. फिलहाल, लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहने का अनुमान है.

Barish Mausam Rain Weather 1

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, दिन का अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. पिछले 3 दिनों से सक्रिय मानसून के कारण राजधानी के मौसम में काफी बदलाव आया है. उमस के बावजूद तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है.

दिल्ली मौसम अपडेट

पूर्वानुमान के मुताबिक दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रहेगी. कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं. इन हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के भी आसार हैं. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले एक-दो दिन तक बादलों की सक्रियता बनी रह सकती है और बीच-बीच में वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा. बारिश की वजह से राजधानी में लोगों को गर्मी से राहत मिली है. हालांकि कुछ निचले इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या भी देखने को मिल सकती है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने और जरूरत होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली मेट्रो का बड़ा अपडेट, अब राजीव चौक पर लाइन बदलने की नहीं पड़ेगी जरूरत

गर्मी से राहत

राजधानी की हवा की गुणवत्ता भी बेहतर बनी हुई है. शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 54 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है. लगातार हो रही बारिश का असर हवा की गुणवत्ता पर भी साफ दिखाई दे रहा है. दिल्ली- एनसीआर के अन्य शहरों में भी हवा की गुणवत्ता संतोषजनक से मध्यम श्रेणी के बीच बनी हुई है. फिलहाल, मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और अगले कुछ दिनों तक बारिश व बादलों की आवाजाही के चलते तापमान नियंत्रण में रहेगा. इससे लोगों को गर्मी और प्रदूषण, दोनों से राहत मिलने की संभावना है.

Avatar of Puja Kumari
Puja Kumari
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.