दिल्ली वालों की हुई बल्ले- बल्ले, रातभर बरसे बादल; मौसम हुआ सुहाना

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली और NCR के कई इलाकों में सोमवार देर रात से मंगलवार तड़के तक हुई बारिश ने भीषण उमस और गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दिलाई. बारिश के साथ चली तेज हवाओं से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने सुबह राहत महसूस की. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और आसपास के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई.

Barish Mausam Rain Weather 1

कई जगह देर रात से ही बादल छाए रहे और सुबह तक बूंदाबांदी का दौर चलता रहा. बारिश के कारण सुबह का मौसम काफी खुशनुमा बना रहा और लोगों को तेज धूप व उमस से राहत मिली.

दिल्ली मौसम अपडेट

बारिश के चलते राजधानी के कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली. कई प्रमुख सड़कों पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही और सुबह के समय ट्रैफिक प्रभावित हुआ. बावजूद इसके, मौसम में आई ठंडक ने लोगों को बड़ी राहत दी. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान भी दिल्ली- एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला रहेगा. इस दौरान हल्की बारिश, गरज- चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  जहां रोज होते हैं झगड़े वहीं मुंबई लोकल में दिखी इंसानियत; इंटरनेट हुआ भावुक; देखें Video

दी ये सलाह

इन गतिविधियों के चलते अधिकतम तापमान में और गिरावट आ सकती है तथा उमस से राहत बनी रहने की उम्मीद है. मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और जलभराव वाले इलाकों से बचकर निकलने की सलाह दी है. वहीं, बारिश का यह दौर राजधानी और एनसीआर में मानसून की गतिविधियों को फिर से सक्रिय होने का संकेत भी माना जा रहा है.

Avatar of Puja Kumari
Puja Kumari
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.