इस दिन जारी होगी हरियाणा ITI की पहली मेरिट लिस्ट, चूक गए तो रद्द हो जाएगी सीट

चंडीगढ़ | हरियाणा में आईटीआई (ITI) एडमिशन 2026- 27 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है. राज्य की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट 17 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी. मेरिट लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी.

Student Scholarship

पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और संबंधित संस्थान में रिपोर्टिंग 17 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक होगी. इस दौरान उम्मीदवारों को सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित आईटीआई में उपस्थित होना होगा.

हरियाणा ITI की पहली मेरिट लिस्ट

दस्तावेज सत्यापन और रिपोर्टिंग प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभ्यर्थियों को 22 जुलाई 2026 तक एडमिशन फीस जमा करनी होगी. तय समय सीमा के भीतर फीस जमा नहीं करने पर आवंटित सीट रद्द की जा सकती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में गर्मी का डबल अटैक, 20 जुलाई के बाद फिर सक्रिय होगा मानसून

दें ध्यान

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे 17 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद तुरंत अपना नाम जांचें. इसके साथ ही, निर्धारित तिथियों के अनुसार दस्तावेज सत्यापन, रिपोर्टिंग तथा फीस जमा करने की प्रक्रिया समय पर पूरी करें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.