हंगरी में भारत का जलवा, अमन सहरावत ने जीता गोल्ड; पहले ही दिन आए 3 मेडल

झज्जर | हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित पॉल्याक इमरे, वर्गा जानोस और कोज़्मा इस्तवान मेमोरियल 2026 कुश्ती टूर्नामेंट में भारतीय पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही दिन तीन पदक अपने नाम किए. भारत के स्टार पहलवान अमन सहरावत ने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया.

Aman Sehrawat Jhajjar

अमन सहरावत ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला अपने नाम किया और भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया. उनकी इस जीत के साथ भारतीय दल ने प्रतियोगिता की शानदार शुरुआत की.

किया प्रदर्शन

पुरुषों के 61 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया. इसके अलावा 65 किलोग्राम भार वर्ग में विशाल कालीरमना ने भी कांस्य पदक जीतकर भारत की पदक तालिका में एक और सफलता जोड़ दी.

बढ़ी उम्मीदें

पहले दिन के मुकाबलों के बाद भारत के खाते में कुल तीन पदक आ चुके हैं, जिनमें एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक शामिल हैं. भारतीय पहलवानों के इस प्रदर्शन से आगे के मुकाबलों में भी पदकों की उम्मीद बढ़ गई है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.