HBSE 10th Result 2021: कंपार्टमेंट परीक्षा के छात्रों का रिजल्ट घोषित, सभी छात्र उत्तीर्ण

चंडीगढ़ | हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HBSE) की ओर से लगातार दसवीं के परिणामों को लेकर अपडेट दिए जा रहे हैं. बोर्ड द्वारा अभी-अभी प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने वाले छात्रों का भी परिणाम जारी कर दिया गया है. हरियाणा बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जानकारी दी गई है कि कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने वाले 11,278 सभी छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है. बोर्ड द्वारा स्पष्ट कर दिया गया था कि कंपार्टमेंट परीक्षा के छात्रों का रिजल्ट शैक्षणिक वर्ष के दौरान आयोजित आंतरिक परीक्षाओं के अंकों के आधार घोषित किया जाएगा.

Haryana Board

कंपार्टमेंट के छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को वेबसाइट की लिंक पर क्लिक करना हैं. बीएसईएच कक्षा दसवीं का रोल नंबर दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है. जिसके बाद दसवीं 2021 का रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा. इसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  JEE Advanced 2026 छात्रों को बड़ी राहत, IIT काउंसलिंग में इन शर्तों के तहत मिलेगा मौका

जानकारी के लिए बता दें कि आज हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के दसवीं कक्षा का परिणाम आज यानी 11 जून को घोषित किया जा रहा है. हरियाणा के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब दसवीं के छात्रों का रिजल्ट पहली बार बिना परीक्षा के घोषित किया गया है. इसके पीछे कारण यह है कि कोरोना महामारी के कारण राज्य में दसवीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो पाया.

Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts