रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 14 अक्टूबर को 5 ट्रेनों का बदला रूट; सफर से पहले देखें लिस्ट

गुरुग्राम | बीकानेर मंडल के कनीना खास- महेन्द्रगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच समपार फाटक पर रोड अंडरब्रिज (RUB) निर्माण कार्य के चलते 14 अक्टूबर को 5 ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है. मार्ग परिवर्तन के कारण कई ट्रेनें अपने नियमित रूट के कुछ स्टेशनों पर नहीं जाएंगी. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन का अपडेटेड शेड्यूल जांचने की अपील की है.

Indian Railways Train 2

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 14727 श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को श्रीगंगानगर से रवाना होकर हनुमानगढ़, बठिंडा बाईपास, भिवानी और रेवाड़ी के रास्ते संचालित होगी. यह ट्रेन संगरिया, मंडी डबवाली, सिरसा, हिसार और भिवानी स्टेशन पर ठहरेगी.

5 ट्रेनों का बदला रूट

ट्रेन संख्या 54310 हिसार-दिल्ली पैसेंजर 14 अक्टूबर को हिसार से चलकर भिवानी और रेवाड़ी के रास्ते दिल्ली पहुंचेगी. इस दौरान ट्रेन हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, झाड़ली और कोसली स्टेशन पर ठहराव करेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 54309 दिल्ली-हिसार पैसेंजर 14 अक्टूबर को दिल्ली से रवाना होकर रेवाड़ी और भिवानी के रास्ते हिसार जाएगी. यह ट्रेन कोसली, झाड़ली, चरखी दादरी, भिवानी और हांसी स्टेशन पर रुकेगी.

यह भी पढ़े -  महिला पहलवानों के आरोपों पर बृजभूषण का तंज, बोले- ‘अब चवन्नी का भी टोटा’

दी गई सलाह

ट्रेन संख्या 14717 दिल्ली सराय- सीकर एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को दिल्ली सराय से चलकर रेवाड़ी और रींगस के रास्ते संचालित होगी. इस दौरान ट्रेन नारनौल, नीमकाथाना और रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी. ट्रेन संख्या 22421 दिल्ली सराय-जोधपुर एक्सप्रेस भी 14 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी. यह ट्रेन रेवाड़ी, रींगस, फुलेरा और डेगाना के रास्ते जोधपुर पहुंचेगी तथा नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा, कुचामन सिटी और मकराना स्टेशन पर रुकेगी.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह बदलाव कनीना खास- महेन्द्रगढ़ सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण कार्य को सुरक्षित और समय पर पूरा करने के लिए किया गया है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम जानकारी जरूर प्राप्त कर लें.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.