हरियाणा में बढ़ी उमस और गर्मी, IMD ने 16 जिलों के लिए जारी किया यलो अलर्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में मानसून की सुस्ती के बीच गर्मी और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को प्रदेश के 16 जिलों में हीट- ह्यूमिडिटी का यलो अलर्ट जारी किया है. अलर्ट वाले जिलों में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया.

Garmi Summer Health Body Hot

रोहतक सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक है. वहीं, रात का औसत न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा. हालांकि, गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा.

हरियाणा मौसम अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार 18 जुलाई तक प्रदेश में मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा और केवल कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. 19 जुलाई से मौसम में बदलाव शुरू होगा, जबकि 20 और 21 जुलाई को मानसून फिर से सक्रिय होने की उम्मीद है. इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं. उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विभाग ने किसानों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है.

यह भी पढ़े -  CM सैनी पहली बार करेंगे सीधा संवाद, 19 जुलाई को सभी सरकारी स्कूलों में होगा लाइव प्रसारण

एडवाएजरी जारी

किसानों को धान की रोपाई जारी रखने की सलाह दी गई है, लेकिन फिलहाल बाजरा और ग्वार की बुवाई रोकने को कहा गया है. जिन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है, वहां कपास के खेतों में जलभराव न होने देने और निकासी की उचित व्यवस्था रखने की सलाह दी गई है. बढ़ती उमस को देखते हुए पशुपालकों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है. पशुशालाओं और पोल्ट्री शेड में पर्याप्त हवा की व्यवस्था रखने तथा साफ- सफाई बनाए रखने की सलाह दी गई है ताकि पशुओं और मुर्गियों को बीमारियों से बचाया जा सके.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.