कुरुक्षेत्र में 116 साल पुराने रेलवे सिस्टम में बड़ा बदलाव, 3 जगह बनेंगे नए अंडरपास

कुरुक्षेत्र | हरियाणा के कुरुक्षेत्र शहर में करीब 447 करोड़ रुपए की लागत से बने 5.84 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के शुरू होने के साथ ही पुराने रेलवे फाटक इतिहास बन गए हैं. अब अगले चरण में रेलवे तीन प्रमुख फाटकों पर अंडरपास जैसी सड़कें तैयार करेगा, ताकि लोगों और भारी वाहनों की आवाजाही बिना किसी रुकावट के हो सके. पुरानी रेलवे लाइन को हटाया नहीं गया है लेकिन सभी फाटक बंद कर दिए गए हैं.

underpass

झांसा रोड, अंबेडकर चौक और शास्त्री मार्केट के पास सड़क को नए स्तर के अनुसार विकसित किया जाएगा. इसके बाद, बसों, ट्रकों और अन्य भारी वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू हो सकेगी.

3 जगह बनेंगे नए अंडरपास

अभी भारी वाहनों को एलएनजेपी अस्पताल के सामने वाले मार्ग से लंबा चक्कर लगाकर झांसा रोड पहुंचना पड़ता है. इससे ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है और समय के साथ ईंधन की भी अधिक खपत हो रही है. इसे देखते हुए रेलवे इन तीनों स्थानों पर खुदाई कर सड़क का लेवल बराबर करेगा और आसान रास्ता तैयार करेगा. इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद शहर के अंदर भारी वाहनों का दबाव कम होगा, लोगों को सीधा और छोटा रास्ता मिलेगा. साथ ही, समय और ईंधन की बचत होगी.

यह भी पढ़े -  मीरी- पीरी संस्थान को लेकर HSGMC और SGPC आमने- सामने, 28 जुलाई को हाईकोर्ट में सुनवाई

सिस्टम में बड़ा बदलाव

पूर्व मंत्री सुभाष सुधा के अनुसार, झांसा रोड स्थित फाटक संख्या-65 पर रेलवे ट्रैक की ऊंचाई कम होने के कारण बड़े वाहन नहीं निकल पा रहे हैं. यहां करीब 5.5 फीट का विशेष स्लोप बनाया जाएगा, जिससे बस और ट्रक आसानी से सड़क पार कर सकेंगे. अंबेडकर चौक और शास्त्री मार्केट पर भी इसी तरह सड़क विकसित की जाएगी. कुरुक्षेत्र का 5.84 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक 447 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है. इसका शिलान्यास 22 अगस्त 2019 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया था. हरियाणा का पहला करीब 600 मीटर लंबा एलिवेटेड रेलवे प्लेटफॉर्म भी बनाया गया है. 1916 में बिछी 116 साल पुरानी रेलवे लाइन के स्वरूप में यह सबसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.