स्टूडेंट्स को मिलेगा अब डिजिटल कन्टेंट ,शिक्षा विभाग ने बनाई अवसर एप्लीकेशन

करनाल I ‘अवसर एप्लीकेशन’ 20.50लाख विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक नया अवसर है. शिक्षा विभाग द्वारा बनाई गई एप्लीकेशन, जिससे 20.50 लाख स्टूडेंट्स को डिजिटल कंटेंट मिलेगा.1.09 टीचर्स करेंगे इस ऐप को डाउनलोड क्योंकि स्कूल की सभी गतिविधिया, टीचर ने कौन से विषय की कितनी पढ़ाई कराई व स्वयं विद्यार्थी कितने दिन उपस्थित रहे, यह सब डाटा  होगा अपलोड .जैसा कि हम जानते हैं कोरोना काल एक महामारी का समय है और इसमें विद्यार्थियों को पढ़ाई के हित के लिए अधिक अवसर उपलब्ध करवाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से एक बहुत बड़ा कदम उठाया गया है .

STUDENT WITH MOBILE

इसके लिए “अवसर एप्लीकेशन” तैयार की गई है. इस पर शिक्षा विभाग अध्यापक और विद्यार्थियों को एक ही मंच उपलब्ध होगा तथा वे दिन प्रतिदिन स्कूल में होने वाली गतिविधियों की सटीक जानकारी रख सकेगे तथा किस टीचर ने कौन से सब्जेक्ट की पढ़ाई करवाई सभी जानकारी भी उपलब्ध रहेगी

इसके साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए वीडियो में भी उपलब्ध कराया जाएगा ताकि पढ़ाई आसानी से हो सके. स्कूल के मुखिया को हर रोज विद्यार्थियों से संबंधित जानकारी शिक्षा विभाग को देनी होगी जिससे. इस एप्लीकेशन से सभी प्रकार के सर्वे आसानी से कराए जा सकेंगे. आपको बता दे यह एप्लीकेशन प्रदेश के सभी राजकीय स्कूलों में पढ़ाने वाले टीचर, स्टूडेंट ,स्कूल मुखिया को अपने मोबाइल में डाउनलोड करनी होगी .इससे पहले शिक्षा विभाग के पास अब तक ऐसा कोई भी प्लेटफार्म या ऐप नहीं थी ,जिससे वह इस तरह की सभी जानकारी एक जगह पर उपलब्ध करा सकें. बच्चों के लिए इस बात को जानने में आसानी होगी कि किस विषय के अध्यापक के पाठ्यक्रम का कितना प्रतिशत हिस्सा शेष है.

सरकार द्वारा जारी किए गए नए निर्देशों में 15 अक्टूबर से प्रदेश के नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने की तैयारी की जा रही है. 22 सितंबर से इन कक्षाओं के विद्यार्थियों के डाउट क्लियर करने के लिए स्कूलों में बुलाया जा रहा है .इस आप्लिकेशन पर विद्यार्थियों को सब्जेक्ट वाइज ,टॉपिक वाइज वीडियो भी उपलब्ध कराए जाएंगे . इससे विद्यार्थियों को सभी टॉपिक अच्छी तरह से समझने में मदद मिलेगी . साथ में पीडीएफ भी उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि बच्चों को पाठ्यक्रम का अभ्यास करने में भी किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े I

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts