ज्योतिष डेस्क | हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है. इस दौरान श्रद्धालु व्रत रखते हैं, शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं और भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई धार्मिक उपाय अपनाते हैं. मान्यता है कि सावन में किए गए पूजा- पाठ और उपायों का विशेष फल मिलता है. इस वर्ष सावन की शुरुआत 30 जुलाई से होगी और समापन 28 अगस्त को होगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि इस पूरे महीने तुलसी से जुड़े कुछ आसान उपाय किए जाएं तो घर में सुख- समृद्धि बनी रहती है और आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं.

धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन के महीने में घर में नया तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है. यदि घर में पहले से तुलसी का पौधा मौजूद है, तब भी इस महीने नया पौधा लगाने की सलाह दी जाती है.
घी का दीपक जलाएं
विशेष रूप से सावन के किसी भी गुरुवार को नया तुलसी का पौधा घर लाकर आंगन, बालकनी या छत पर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में खुशहाली बनी रहती है.सावन में प्रतिदिन तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाकर विधि-विधान से पूजा करना भी शुभ माना जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन का आगमन होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. नियमित रूप से तुलसी पूजा करने से परिवार पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. साथ ही जीवन की कई परेशानियों से भी राहत मिलने की मान्यता है.
तुलसी की मंजरी
सावन के किसी भी शुक्रवार को तुलसी की कुछ मंजरियों को तोड़कर लाल कपड़े में बांधकर सुरक्षित रखने का भी विशेष महत्व बताया गया है. धार्मिक मान्यता है कि इससे धन लाभ के योग बनते हैं और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. वहीं सावन के सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करते समय तुलसी की मंजरी अर्पित करना भी शुभ माना जाता है.
रखें शालिग्राम
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में तुलसी के पौधे के पास या उसके गमले में शालिग्राम स्थापित कर उनकी एक साथ पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास बना रहता है.
सिक्के रखने की मान्यता
सावन में तुलसी की पूजा करते समय गमले की मिट्टी में हल्दी की गांठ और कुछ सिक्के रखने की भी परंपरा मानी जाती है. मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन लाभ के नए अवसर बनते हैं. इसके अलावा सावन के किसी भी शुक्रवार को तुलसी के पौधे पर लाल चुनरी चढ़ाकर पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में बरकत बनी रहती है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Haryana E Khabar किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।