दुनिया की सबसे छोटी पहाड़ी, बच्चे भी सेकंडों में कर लेते हैं फतह; देखें Video

नई दिल्ली | जब भी पहाड़ों का जिक्र होता है तो लोगों के दिमाग में माउंट एवरेस्ट, हिमालय या कंचनजंगा जैसी ऊंची चोटियों की तस्वीर उभरती है. इन पहाड़ों पर चढ़ने के लिए महीनों की ट्रेनिंग, विशेष उपकरण और मजबूत हौसले की जरूरत होती है लेकिन दुनिया में एक ऐसी भी पहाड़ी मौजूद है जिसे चढ़ने के लिए न किसी तैयारी की जरूरत पड़ती है और न ही किसी एडवेंचर स्किल की… इसी कारणवश यह अनोखी जगह इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है.

Mount Paltry

जी हां, आपको यह जानकर हैरानी होगी. इसलिए हम आपको इससे जुड़ा एक सोशल मीडिया वीडियो भी दिखाएंगे, जिसे देखकर आपकी आंखे भी धोखा खा जाएगी. हालांकि, कहते है कि यह दुनिया बहुत बड़ी है, ऐसे में इन तरह की चीजों का होना लाजमी है. तो आईए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से यहां…

दुनिया की सबसे छोटी पहाड़ी

इस छोटी पहाड़ी का नाम माउंट पॉल्ट्री (Mount Paltry) बताया जाता है. यह कोई विशाल पर्वत नहीं है. यह जमीन से थोड़ा ऊपर उठा हुआ प्राकृतिक उभार है. इसकी ऊंचाई करीब 7 सेंटीमीटर बताई जाती है. कई लोग इसे दुनिया की सबसे छोटी पहाड़ी कहते हैं. यहां आने वाले पर्यटक मजाकिया अंदाज में फोटो और वीडियो बनाकर दावा करते हैं कि उन्होंने भी एक ‘पहाड़ फतह’ कर लिया. माउंट पॉल्ट्री की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसे पार करने में कुछ ही सेकंड लगते हैं. जहां बड़े पहाड़ों पर चढ़ाई घंटों या कई दिनों तक चलती है, वहीं यहां बच्चे खेल- खेल में ऊपर चढ़ जाते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Did You Know (@didyouknow)

इतना ही नहीं, कुत्ते, बिल्लियां और दूसरे छोटे जानवर भी इसे आसानी से पार कर लेते हैं. इसी वजह से यह जगह परिवारों और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है.

यह भी पढ़े -  दुनिया का इकलौता रहस्यमयी समुद्र, जिसका कोई किनारा नहीं; मिट्टी में नहीं उगते यहां के घास

देखें वीडियो

आज के दौर में ऐसे अनोखे पर्यटन स्थलों को क्वर्की टूरिज्म का हिस्सा माना जाता है. लोग अब सिर्फ मशहूर जगहों पर ही नहीं, बल्कि ऐसी लोकेशन पर भी जाना पसंद कर रहे हैं जिनकी कहानी दूसरों से अलग हो. माउंट पॉल्ट्री भी इसी वजह से इंटरनेट पर वायरल हो चुका है. यहां आने वाले लोग कुछ सेकंड की चढ़ाई को यादगार बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. हालांकि, भूगोल के विशेषज्ञ इसे पारंपरिक अर्थों में पहाड़ नहीं मानते. किसी स्थान को पर्वत या पहाड़ी घोषित करने के लिए उसकी ऊंचाई, प्राकृतिक संरचना और आकार जैसे कई मानक होते हैं.

करें एक्सप्लोर

विशेषज्ञ माउंट पॉल्ट्री को एक छोटा प्राकृतिक उभार यानी हिलॉक या नॉल मानते हैं. इसके बावजूद, पर्यटन और सोशल मीडिया की दुनिया में इसे ‘दुनिया की सबसे छोटी पहाड़ी’ के नाम से पहचान मिल चुकी है. भले ही माउंट पॉल्ट्री आकार में बेहद छोटी हो लेकिन इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. यदि आप भी किसी ऐसे जगह को एक्सप्लोर करने का प्लान कर रहे हैं जो यादगार और एकदम हटकर हो तो आपको यहां जरूर जाना चागिए.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.