पानीपत में ब्लॉक स्तरीय स्विमिंग प्रतियोगिता, अलग- अलग आयु वर्ग में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी

पानीपत | जिले के समालखा में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं की शुरुआत उत्साह के साथ हुई. प्रतियोगिता के तहत डीपीएस पानीपत सिटी स्कूल में तैराकी स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सरिता देवी ने किया. इस दौरान डीपीएस पानीपत सिटी स्कूल की वाइस प्रिंसिपल आभा और सोनिया तोमर ने उनका स्वागत किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ सरिता देवी ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलों में भागीदारी भी बेहद जरूरी है.

Tairaki Swiming

उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ऐसे आयोजनों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है.

देखें खिलाड़ियों के नाम

प्रतियोगिता के दौरान तैराकी कोच राकेश आर्य सहित कई शिक्षक, खेल अधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे. विभिन्न आयु वर्गों में हुई स्पर्धाओं में डीपीएस पानीपत सिटी स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए. 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में 50 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में डीपीएस पानीपत सिटी स्कूल के तनिष ने पहला स्थान हासिल किया. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढिंडार के लक्की दूसरे और डीपीएस के भव्य तीसरे स्थान पर रहे. 100 मीटर फ्री स्टाइल में चंदन बाल विकास पब्लिक स्कूल के आयुष विजेता बने, जबकि तनिष दूसरे स्थान पर रहे. 50 मीटर बैक स्ट्रोक में तनिष ने फिर पहला स्थान हासिल किया, जबकि आयुष दूसरे स्थान पर रहे.

दी गई बधाई

17 वर्ष से कम आयु वर्ग में 50 मीटर फ्री स्टाइल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढिंडार के अभिजीत पहले, डीपीएस के हर्ष दूसरे और कुश तीसरे स्थान पर रहे. 100 मीटर फ्री स्टाइल में हर्ष ने पहला और अभिजीत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं 50 मीटर बैक स्ट्रोक में हर्ष पहले और विशाल कुमार वर्मा दूसरे स्थान पर रहे. 19 वर्ष आयु वर्ग में 50 मीटर स्पर्धा में यश ने पहला और आरुष ने दूसरा स्थान हासिल किया. जबकि 200 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में निकुंज सैनी विजेता रहे. विजेता खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.