हरियाणा BJP की नई कार्यकारिणी जल्द होगी घोषित, दिल्ली में सीएम सैनी की बड़ी बैठक

पंचकूला | हरियाणा भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की. इस मुलाकात को नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन से जोड़कर देखा जा रहा है.

BJP

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुलाकात के बाद कहा कि समसामयिक विषयों और समाजहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई.

मार्गदर्शन भी प्राप्त

संगठन महामंत्री और केंद्रीय मंत्री से मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ. इससे पहले हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता भी बीएल संतोष से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा कर चुकी हैं. भाजपा के भीतर लगातार हुई इन बैठकों को नई प्रदेश कार्यकारिणी की अंतिम तैयारियों, राज्य में SIR अभियान की प्रगति, भविष्य की संगठनात्मक रणनीति और छात्रों के आंदोलन जैसे मुद्दों से जोड़कर देखा जा रहा है.

इसपर टिकी नजर

पार्टी सूत्रों के अनुसार नई प्रदेश कार्यकारिणी की सूची कभी भी जारी की जा सकती है. संभावित पदाधिकारियों के नामों का पैनल तैयार है और अब अंतिम मंजूरी का इंतजार है. इस बार भाजपा संगठन में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के साथ- साथ युवाओं और महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देने की रणनीति पर काम कर रही है.

नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद प्रदेश संगठन को आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों के लिहाज से नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी. ऐसे में भाजपा की इस सूची पर नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजरें टिकी हुई हैं.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.