रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, सफर के दौरान अब फिर मिलेंगी खाने-पीने चीज़े

चरखी दादरी I लॉकडॉउन से अनलॉक के सफ़र के बाद अब देश में लगभग 300 से ज्यादा ट्रेनें चल रही हैं. इनमें सफर करने वाले यात्रियों को एक बार फिर इनकी मनपसंद का भोजन मिल सकेगा. आई. आर. सी. टी .सी के प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह जी ने इस विष्ट की पुष्टि करते हुए घोषणा कि, पूरे देश में कोरोना संक्रमण देखते हुए लॉकडाउन लगाया गया था. जिसमें ट्रेनों की सेवाएं भी प्रभावित हुई थीं किन्तु अब लॉकडाउन खत्म होने के बाद से ही रेल सेवा एक बार फिर से धीरे-धीरे दोबारा शुरू होने जा रही है . ऐसे में ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रिओं के लिए आई.आर.सी.टी.सी एक बार फिर से अपने किचन में ताज़ा और भरपूर पोषण वाला खाना बनाकर परोसने के लिए तैयारी कर रहा है.

RAIL

अनलॉक होने के पश्चात एक बार फिर आईआरसीटीसी ने अपने सभी फूड प्लाजा को पका हुआ भोजन बेचने की अनुमति दे दी है.बड़े स्टेशनों पर मौजूद फूड प्लाजा से सभी व्यक्ति अपने मनपसंद का खाना खरीद सकते हैं, आपने सफ़र का भरपूर आनंद उठा सकेंगे . लॉकडाउन के दौरान कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए आईआरसीटीसी ने ट्रेनों में कैटरिंग सर्विस को बंद करने के साथ ही देशभर में रेलवे स्टेशनों, प्लेटफार्मों के बाहर व अंदर बनाए जाने वाले भोजन के स्टाल पर पका हुआ भोजन बेचने पर रोक लगा दी थी.

इस दौरान जूस, पानी, बर्गर और पैक्ड खाने-पीने का सामान बेचने की इजाजत दी गई थी लेकिन आईआरसीटीसी के इस आदेश के बाद फूड प्लाजा को राहत मिलेगी और आपने आर्थिक हालात को संभालने में भी मदद मिलेगी किंतु अभी भी लोग केवल खाना पैक करा कर प्लेटफार्म, ट्रेन या फिर अपने घर जा कर ही खाने का लुत्फ़ उठा सकते हैं. वह फूड प्लाजा में बैठ कर खाना नहीं खा सकेंगे क्योंकि आई.आर.सी.टी.सी द्वारा यह इजाजत अभी नहीं दी गई है.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts