हरियाणा में अगले 3 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी

चंडीगढ़ | हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक तेज बारिश की संभावना जताई है. मंगलवार सुबह यमुनानगर, पंचकूला और फरीदाबाद में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि दोपहर तक गुरुग्राम और भिवानी में भी झमाझम बारिश हुई. मौसम विभाग के दोपहर 12:30 बजे जारी बुलेटिन के अनुसार, अगले तीन घंटों के दौरान झज्जर, बहादुरगढ़ और रोहतक में भारी बारिश हो सकती है.

barish

सोनीपत, भिवानी और चरखी दादरी में मध्यम बारिश का अनुमान है. इसके अलावा हिसार, फतेहाबाद, जींद, हांसी, महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

हरियाणा में हुई बारिश

बारिश का असर कई शहरों में देखने को मिला. गुरुग्राम में मुख्य सड़कों पर करीब दो- दो फीट तक पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ और लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी. वहीं फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में मॉडर्न तक्षशिला स्कूल के पास जलभराव के दौरान ट्यूबवेल में करंट फैल गया. इसकी चपेट में आने से दो कुत्तों और एक बछड़े की मौत हो गई. सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को जानकारी देकर सप्लाई बंद कराई.

यह भी पढ़े -  पेपर लीक माफिया पर केंद्र सरकार की बड़ी तैयारी, CM नायब सैनी ने दिया अपडेट

दी गई ये सलाह

आधा मानसून सीजन बीतने के बावजूद हरियाणा में अब तक केवल 134.8 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य से 27 प्रतिशत कम है. जुलाई में भी बारिश का आंकड़ा सामान्य से पीछे चल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से 26 जुलाई तक महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, भिवानी, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, करनाल और चरखी दादरी में बारिश सामान्य श्रेणी में रही. जबकि जींद और सिरसा में सबसे अधिक 62-62 प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज की गई है. विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.