हरियाणा के सरकारी स्कूलों की अगस्त 2026 छुट्टियों की लिस्ट जारी, जानें कब- कब रहेंगे बंद

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी स्कूलों के लिए अगस्त महीने का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया गया है. शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार इस बार अगस्त में विद्यार्थियों और शिक्षकों को कई छुट्टियां मिलेंगी, जिनमें साप्ताहिक अवकाश के साथ-साथ त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल हैं. कैलेंडर के मुताबिक 2 अगस्त को रविवार का अवकाश रहेगा, वहीं 8 अगस्त को दूसरे शनिवार की छुट्टी होगी. इसके अगले ही दिन 9 अगस्त को रविवार पड़ रहा है.

Bank Holidays

सबसे खास बात यह है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा और इसी दिन हरियाली तीज का त्योहार भी शनिवार को पड़ रहा है, इस दिन दोहरी छुट्टी का माहौल रहेगा. इसके बाद, 16 अगस्त को रविवार और 23 अगस्त को भी रविवार का अवकाश रहेगा.

बच्चों की मौज

28 अगस्त शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा, जिसके चलते स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है. महीने के अंत में 30 अगस्त को रविवार पड़ रहा है. इसके अलावा, इन छुट्टियों के दौरान भी कुछ जरूरी प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्य जारी रहेंगे. 3 अगस्त से कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए SAT सतत मूल्यांकन परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं.

यह भी पढ़े -  सोनीपत में 72 फीसदी मतदाता सत्यापन पूरा, 31 जुलाई को जारी होगी प्रारूप वोटर लिस्ट

सभी कार्य जारी

SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी करने, दावे और आपत्तियां लेने का काम भी लगातार चलता रहेगा. शिक्षकों के तबादलों से जुड़ी प्रक्रिया भी अगस्त महीने में जारी रहेगी, जिसमें डाटा अपडेशन और ऑथेंटिकेशन का कार्य शामिल है. ऐसे में स्कूलों में छुट्टियों के बावजूद प्रशासनिक गतिविधियां थमने वाली नहीं हैं.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.