दंगल गर्ल बबीता फोगाट बनीं मां, शिवरात्रि पर घर आई नन्ही परी; बोलीं- महादेव की कृपा

नई दिल्ली | ‘दंगल गर्ल’ के नाम से मशहूर अंतरराष्ट्रीय पहलवान और भाजपा नेता बबीता फोगाट के घर खुशियां आई हैं. बबीता फोगाट ने शिवरात्रि के पवित्र दिन एक नन्ही बेटी को जन्म दिया है. उनके परिवार में यह दूसरी संतान है. इससे पहले जनवरी 2021 में उनके बेटे का जन्म हुआ था. बबीता फोगाट ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर बेटी के जन्म की खुशखबरी दी. उन्होंने लिखा, “महादेव की कृपा देखिए आज शिवरात्रि के इस पवित्र दिन पर मेरे जीवन में एक नन्ही परी पार्वती स्वरूप बेटी का आगमन हुआ है.

BABITA PHOGAT

मेरी बेटी के रूप में मिली यह खुशी मेरे और मेरे परिवार के लिए अनमोल आशीर्वाद है. यह अहसास और खुशियां शब्द से परे हैं. आप सभी का आशीर्वाद चाहिए.”

शेयर की तस्वीर

बबीता फोगाट ने बेटी के जन्म की खुशी तस्वीरों के जरिए साझा की. तस्वीरों में वह अपने पति पहलवान विवेक सुहाग और नवजात बेटी के साथ नजर आ रही हैं. बेटी के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल है. सोशल मीडिया पर भी परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों की ओर से बधाईयों का सिलसिला जारी है. बबीता फोगाट की शादी साल 2019 में पहलवान विवेक सुहाग से हुई थी. दोनों की शादी हरियाणा में हुई थी. जनवरी 2021 में उनके घर बेटे का जन्म हुआ था. अब शिवरात्रि के दिन बेटी के जन्म के साथ परिवार में एक और सदस्य जुड़ गया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के सरकारी स्कूलों में नया नियम, रोज 30 मिनट पढ़ाई से अलग होगा रीडिंग पीरियड; जानें पूरी योजना

कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड

बबीता फोगाट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. वह कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट हैं. उनके जीवन और कुश्ती के सफर पर आधारित फिल्म ‘दंगल’ के जरिए वह देशभर में और ज्यादा लोकप्रिय हुईं. फिल्म में उनके जीवन से जुड़ी कहानी को दिखाया गया था.

कुश्ती के बाद बबीता फोगाट राजनीति में भी सक्रिय हुईं. अब बेटी के जन्म की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें और उनके परिवार को लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.