हरियाणा में मौसम ने फिर बदली करवट, उमस के बाद तेज बारिश; कई दिन तक बरसात के आसार

चंडीगढ़ | हरियाणा के जिले में मौसम लगातार करवट बदल रहा है. वीरवार सुबह हल्के से मध्यम बादल छाए रहे, लेकिन इसके बाद तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई. उमस के कारण लोगों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा. रात करीब साढ़े आठ बजे के बाद हुई बूंदाबांदी से मौसम कुछ खुशनुमा हुआ. शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहे और तेज बारिश शुरू हो गई.

Barish Rain Weather Mausam

जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोमवार को हुई बारिश के बाद से ही मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है. कभी तेज धूप, कभी बादल और कभी हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी हो रही है.

हरियाणा में मौसम बदलाव

लगातार बदल रहे मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई दे रहा है. कई लोग खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं. जिला नागरिक अस्पताल की फिजिशियन डॉ. कुलबीर ने लोगों को मौसम में बदलाव के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है. उन्होंने लोगों से बारिश के दौरान भीगने से बचने और खानपान पर ध्यान देने की अपील की है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर मानसून सक्रिय, 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल

कई दिन बारिश के आसार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खीचड़ के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण आने वाले दिनों में कई स्थानों पर बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार हैं. बारिश के चलते तापमान में भी कमी आ सकती है. उन्होंने बताया कि बारिश से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं किसानों को भी फायदा होगा. खेतों में फसलों की सिंचाई की जरूरत कम होने से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.