मात्र 1 रुपए में मिलेगा BSNL का नया मोबाइल कनेक्शन, फायदे जानकर खुशी से झूम उठेंगे आप

नई दिल्ली | स्वतंत्रता दिवस के मौके पर BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए कई नई योजनाओं और सुविधाओं का ऐलान किया है. इनमें नए ग्राहकों के लिए सिर्फ 1 रुपये में 24 दिन की मोबाइल सेवा सबसे खास है. इस ऑफर के तहत रोजाना 1 जीबी डेटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. कंपनी का कहना है कि इसका मकसद नए ग्राहकों को BSNL के मोबाइल नेटवर्क का अनुभव कराना है. BSNL के वरिष्ठ महाप्रबंधक दया नंद कात्यायन ने शुक्रवार को पत्रकारवार्ता में इन योजनाओं की जानकारी दी.

BSNL

उन्होंने बताया कि कंपनी ने 2399 रुपये के सालाना प्लान में भी बदलाव किया है. अब इस प्लान की वैधता 365 दिन के बजाय 412 दिन होगी. ग्राहकों को 47 दिन की अतिरिक्त वैधता मिलेगी. यह सुविधा सीमित अवधि के लिए दी जा रही है.

26,300 से ज्यादा नए 4G केंद्र लगेंगे

BSNL देशभर में मोबाइल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 26,300 से अधिक नए 4G केंद्र लगाने जा रहा है. इससे शहरों के अलावा गांवों और दूरदराज के क्षेत्रों में भी नेटवर्क का विस्तार होगा. कंपनी के अनुसार 4G नेटवर्क मजबूत होने से कॉलिंग और इंटरनेट की गुणवत्ता बेहतर होगी. BSNL ग्राहकों को मोबाइल पर करीब 500 टीवी चैनल मुफ्त देखने की सुविधा भी मिलेगी. इसके लिए नया स्वयंसेवा मोबाइल एप शुरू किया गया है. एप से रिचार्ज, बिल भुगतान, शिकायत दर्ज कराने और उसका स्टेटस देखने के साथ मनोरंजन सेवाओं का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा.

1111 रुपये का नया फाइबर प्लान

कंपनी ने 1111 रुपये प्रतिमाह का नया फाइबर प्लान भी शुरू किया है. इसमें 200 एमबीपीएस तक इंटरनेट स्पीड, हर महीने 5000 जीबी तक डेटा और 25 से अधिक मनोरंजन मंचों की सुविधा मिलेगी. BSNL ने उन इलाकों के लिए उपग्रह आधारित फोन सेवा भी उपलब्ध कराई है, जहां सामान्य मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंचता. इससे पहाड़ी और दूरदराज के क्षेत्रों में संचार व्यवस्था मजबूत करने में मदद मिलेगी.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.