हरियाणा BJP ने कसी कमर, SIR को लेकर विधायकों और चुनाव लड़ चुके नेताओं को टास्क

चंडीगढ़ | हरियाणा BJP की सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आवास संत कबीर कुटीर पर अहम बैठक हुई. इसमें प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा के विधायक, मंत्री, जिला अध्यक्ष और 2024 विधानसभा चुनाव में पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके उम्मीदवार शामिल हुए. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी तरुण चुघ की मौजूदगी को भी बैठक में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विशेष चर्चा हुई.

BJP

पार्टी संगठन की ओर से विधायकों और विधानसभा चुनाव में हारे उम्मीदवारों को SIR की प्रक्रिया, मतदाताओं से संपर्क और बूथ स्तर पर संगठन की भूमिका को लेकर दिशा- निर्देश दिए गए. नेताओं को अपने- अपने विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय कर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर नजर रखने को कहा गया.

जमीनी नेटवर्क

बैठक में SIR अभियान के जरिए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय रखने की रणनीति पर भी चर्चा हुई. भाजपा का फोकस विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और मतदाताओं के साथ सीधा संपर्क मजबूत करने पर है. पार्टी नेताओं को अभियान के दौरान स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई. इसके अलावा प्रदेश में चल रही तिरंगा यात्रा और गुरु रविदास जयंती को लेकर आयोजित कलश यात्रा की भी समीक्षा की गई. बैठक में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और खेल मंत्री गौरव गौतम मौजूद रहे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 2 दिन बारिश के आसार, उत्तरी जिलों में फिर सक्रिय होगा मानसून

बूथ तक सक्रियता

बैठक का मुख्य फोकस मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान को भाजपा की जमीनी सक्रियता से जोड़ना रहा. पार्टी नेतृत्व की कोशिश है कि SIR के दौरान बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़े और मतदाताओं से संपर्क का नेटवर्क मजबूत हो. राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, गुरुग्राम से विधायक मुकेश शर्मा, सोनीपत से विधायक निखिल मदान समेत बड़ी संख्या में भाजपा विधायक और विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेता भी बैठक में पहुंचे.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.