चरखी दादरी में कबड्डी का महाकुंभ शुरू, प्रदेशभर की टीमें दिखाएंगी दमखम

चरखी दादरी | हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने चरखी दादरी के कैप्टन जिले सिंह स्कूल में 59वीं राज्य स्तरीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में हरियाणा के सभी जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं. प्रतियोगिता में अंडर- 14, अंडर- 17 और अंडर- 19 आयु वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ी कबड्डी के मुकाबलों में हिस्सा लेकर राज्य स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा साबित करेंगे.

Kabbadi

उद्घाटन अवसर पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि खेलों में सफलता के लिए प्रतिभा के साथ- साथ निष्ठा, अनुशासन और निरंतर मेहनत जरूरी है.

कही यह बात

शिक्षा मंत्री ने खिलाड़ियों से कहा, “मैदान में निष्ठा, अनुशासन और खेल भावना के साथ बहाया गया पसीना ही खिलाड़ियों को एक दिन ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों तक लेकर जाएगा.” उन्होंने कहा कि इस तरह की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं. साथ ही, इन प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना, अनुशासन और टीम भावना भी मजबूत होती है.

करेंगे मुकाबला

तीन दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ी अलग- अलग आयु वर्ग में मुकाबले करेंगे. आयोजन को लेकर खेल विभाग और शिक्षा विभाग की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं. अधिकारियों और आयोजकों ने प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए खिलाड़ियों की सुविधाओं और खेल मैदान से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी ध्यान रखा है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: झज्जर- दादरी- लोहारू रेल लाइन निर्माण की फिर जगी उम्मीदें, सर्वे के लिए धनराशि जारी
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.