फरीदाबाद | दिल्ली- NCR में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर रीडिवलपमेंट कार्य किया जाएगा जिसके चलते दिल्ली- फरीदाबाद- पलवल रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी होगी.
45 दिन झेलनी होगी परेशानी
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 पर पॉवर और ट्रैफिक ब्लॉक के चलते 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक दिल्ली से पलवल और शकूरबस्ती से चलने वाली आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें रद्द रहेगी. इसके चलते सवारियों खासकर रोजाना सफर करने वाले लोगों जैसे स्टूडेंट्स, नौकरीपेशा, व्यापारी इत्यादि को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा.
रद्द ट्रेनों की सूची
- ट्रेन नंबर 64057, पलवल- गाजियाबाद
- ट्रेन नंबर 64078, नई दिल्ली- पलवल
- ट्रेन नंबर 64012/13, शकूरबस्ती- पलवल-शकूर बस्ती
- ट्रेन नंबर 64076, नई दिल्ली- पलवल
- बल्लभगढ़- शकूरबस्ती- बल्लभगढ़
- गाजियाबाद- पलवल
- पलवल- शकूरबस्ती
ये जानना भी जरूरी
उन्होंने बताया कि उपरोक्त कार्य के चलते मालवा एक्सप्रेस, ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस, केरल सुपरफास्ट सहित कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर अस्थाई ठहराव बंद रहेगा. इसके अलावा, 43 ट्रेनों के प्लेटफार्म नंबर में बदलाव किया गया है. इन ट्रेनों के रद्द और अस्थाई ठहराव बंद होने के चलते रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को निजी वाहनों के भरोसे सफर करना होगा. इसमें समय और किराया दोनों ही ज्यादा खर्च होंगे जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा.
