हरियाणा में मौसम ने ली करवट, आज कई जिलों में बारिश; 2 सितंबर से भारी बारिश की चेतावनी

चंडीगढ़ | हरियाणा में उमस और तेज गर्मी से परेशान लोगों को जल्द राहत मिल सकती है. प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 2 सितंबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. इससे पहले 1 सितंबर को भी कई जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है.

Barish Weather Mausam

IMD के अनुसार आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं. दूसरी ओर हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में मौसम अधिकतर शुष्क रह सकता है.

बढ़ेगी मानसून की रफ्तार

मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा अमृतसर, नजीबाबाद, हरदोई, सुल्तानपुर, डालटागंज और पूर्णिया से होकर उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है. इसके अलावा पाकिस्तान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन भी सक्रिय है. इन मौसमी परिस्थितियों के चलते हरियाणा में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. 2 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. इसी दिन पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा विधानसभा में आज गरमाएगा माहौल, HKRN भर्तियों पर घमासान के आसार

तेज बारिश के आसार

3 और 4 सितंबर को मानसून के ज्यादा सक्रिय रहने का अनुमान है. इस दौरान उत्तरी हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है. वहीं पानीपत और सोनीपत समेत दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. कुरुक्षेत्र, कैथल और आसपास के क्षेत्रों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. बारिश की संभावना के बावजूद प्रदेश में गर्मी का असर अभी बना हुआ है.

औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.6°C की कमी आई, लेकिन तापमान सामान्य के आसपास रहा. हिसार में सबसे अधिक 38.1°C तापमान रिकॉर्ड किया गया. फरीदाबाद में 36.1°C और बालसमंद में 37.1°C तापमान रहा.

तापमान में गिरावट

प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में भी 0.6°C की कमी दर्ज हुई है. गुरुग्राम में रात का पारा सबसे कम 23.0°C रहा. वहीं भिवानी में न्यूनतम तापमान 24.0°C रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार रात का तापमान फिलहाल सामान्य के आसपास बना हुआ है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.