दिल्ली- रींगस यात्रियों के लिए बड़ी राहत, फिर बहाल हुए एक्सप्रेस ट्रेन के 4 फेरे; जानें तारीखें

नई दिल्ली | फुलेरा- रींगस- रेवाड़ी रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य के बीच दिल्ली और रींगस के यात्रियों के लिए राहत की खबर है. उत्तर पश्चिम रेलवे ने नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक के कारण आंशिक रूप से रद्द की गई दिल्ली- रींगस एक्सप्रेस के चार फेरे दोबारा संचालित करने का निर्णय लिया है. इससे दिल्ली, रेवाड़ी और रींगस के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, कुण्ड, पाली और खोरी स्टेशनों के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण का काम चल रहा है.

Indian Railways Train 2

इसी वजह से नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया गया था और कुछ रेल सेवाओं में अस्थायी बदलाव किया गया था. अब परिचालन की स्थिति की समीक्षा के बाद दिल्ली-रींगस एक्सप्रेस के चार फेरे बहाल कर दिए गए हैं.

5 सितंबर से फिर चलेगी ट्रेन

रेलवे के मुताबिक गाड़ी संख्या 74041 दिल्ली- रींगस एक्सप्रेस 5 और 6 सितंबर को दिल्ली से रींगस के बीच अपने निर्धारित समय और मार्ग पर चलेगी. वहीं गाड़ी संख्या 74042 रींगस- दिल्ली एक्सप्रेस 6 और 7 सितंबर को रींगस से दिल्ली के लिए नियमित रूप से संचालित होगी. ट्रेन के फेरे बहाल होने से दोहरीकरण कार्य के चलते परेशान हो रहे यात्रियों को राहत मिलेगी. खासकर नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

यह भी पढ़े -  सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुआ 27 वर्षीय युवक, परिवार ने किया अंगदान; दो सैनिकों को मिली नई जिंदगी

बेहतर होगा रेल परिचालन

कुण्ड- पाली- खोरी रेलखंड पर किया जा रहा दोहरीकरण भविष्य में ट्रेनों के परिचालन को अधिक सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण काम है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति जरूर जांच लें.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.