नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 11 से 13 सितंबर 2026 तक भारत मंडपम (प्रगति मैदान) में BRICS Summit 2026 का आयोजन होने जा रहा है. इस दौरान VVIP मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था के कारण दिल्ली के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों और खासतौर पर हवाई यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. ट्रैफिक पुलिस ने एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को यात्रा के लिए सामान्य से अधिक समय लेकर निकलने की सलाह दी है.
सड़क पर संभावित डायवर्जन और जाम से बचने के लिए T1, T2 और T3 जाने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली मेट्रो को पहला ऑप्शन बताया है. बता दें कि सम्मेलन के दौरान मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी.
इन रूटों का करें उपयोग
गुरुग्राम से T3, T4 और T2 जाने वालों के लिए NH- 48, राव गजराज सिंह मार्ग, ओल्ड दिल्ली गुरुग्राम रोड, UER II और सर्विस रोड होते हुए T3 टर्मिनल रोड का रास्ता सुझाया गया है. T1 के लिए NH- 48, महिपालपुर फ्लाई- ओवर, उलान बातर मार्ग और T1 रोड का इस्तेमाल किया जा सकता है. द्वारका से एयरपोर्ट जाने के लिए सेक्टर- 22 द्वारका रोड और UER II का रास्ता रहेगा. T3 के लिए नया टनल भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
✈️ A FLIGHT TO CATCH? DON’T LET TRAFFIC DECIDE YOUR BOARDING TIME.
During BRICS Summit 2026 | 11–13 September, traffic regulations may affect your journey to the airport. �
Delhi Traffic Police
🗺️ CHECK THE ROUTE
↪️ KNOW THE DIVERSION
⏱️ ALLOW SOME EXTRA TIME
🚇 Prefer Metro… pic.twitter.com/pZlQP50r17— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) September 8, 2026
नई दिल्ली और दक्षिण दिल्ली से आने वाले यात्रियों को AIIMS चौक, रिंग रोड, मोती बाग चौक, RTR मार्ग, शंकर विहार फ्लाई- ओवर और उलान बातर मार्ग से जाने की सलाह दी गई है.
मिलेगी ट्रैफिक मदद
पश्चिम दिल्ली से पंजाबी बाग, राजा गार्डन, नजफगढ़ रोड, पंखा रोड, डाबरी, द्वारका रोड और UER II होते हुए T3 पहुंचा जा सकता है. उत्तर एवं पूर्वी दिल्ली से ISBT कश्मीरी गेट, रानी झांसी फ्लाई- ओवर, रोहतक रोड, पंजाबी बाग और UER II वाला मार्ग सुझाया गया है. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग नहीं करने और सुरक्षाकर्मियों के निर्देशों का पालन करने को कहा है.
VVIP मूवमेंट के अनुसार, बसों के रूट में अस्थायी बदलाव भी हो सकते हैं. सहायता के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 1095 और WhatsApp नंबर 8750871493 पर संपर्क किया जा सकता है.
