वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए राहत, दिल्ली से कम खर्च में ऐसे पूरा होगा सफर

नई दिल्ली | वैष्णो देवी जाने का प्लान अचानक बन जाए और ट्रेन में टिकट न मिले तो यात्रियों के सामने अक्सर महंगी प्राइवेट बस या जनरल कोच का ही ऑप्शन बचता है. ऐसे यात्रियों के लिए हरियाणा रोडवेज की बस सेवा एक किफायती ऑप्शन साबित हो सकती है. जी हां, दिल्ली से कटड़ा तक चलने वाली ये बसें कई प्रमुख शहरों से होकर गुजरती हैं और कम खर्च में यात्रियों को वैष्णो देवी के नजदीक पहुंचाती हैं. दिल्ली के कश्मीरी गेट से वैष्णो देवी (कटड़ा) के लिए रात के समय हरियाणा रोडवेज की बसें उपलब्ध रहती हैं.

Vaishno Devi

सामान्य तौर पर बस की सेवा करीब आधे से एक घंटे के अंतराल में मिल सकती है. दिल्ली से कटड़ा का किराया करीब 600 से 800 रुपये के बीच रहता है. पानीपत और अंबाला जैसे शहरों से भी किराया लगभग इसी दायरे में रहता है.

12 से 13 घंटे का सफर

कई बार बस दिल्ली से ही यात्रियों से भर जाती है. इसके बावजूद पानीपत के यात्रियों को दिल्ली से ही रिजर्वेशन कराने की सुविधा मिलती है. हरियाणा रोडवेज की बसें दिल्ली से रवाना होकर सोनीपत, पानीपत, करनाल, अंबाला कैंट, लुधियाना, पठानकोट और जम्मू होते हुए कटड़ा पहुंचती हैं. पूरे सफर में करीब 12 से 13 घंटे का समय लगता है. यात्रियों को कटड़ा बस अड्डे पर उतारा जाता है, जहां से मेन मार्किट करीब आधा किलोमीटर दूर है.

यह भी पढ़े -  डिजिटल दौर में किताबों का जलवा कायम, 95 हजार से अधिक करोड़ रुपये तक पहुंचा भारत का प्रिंट बाजार

बस नॉन- एसी होती है और इसमें शयनयान की सुविधा नहीं रहती. यात्रा के दौरान करीब 2 जगह बस रुकती है. रास्ते में शहरों से गुजरते समय बस सामान्य तौर पर लोकल बस अड्डों पर नहीं रुकती.

वोल्वो बस भी ऑप्शन

दिल्ली से कटड़ा के लिए प्राइवेट वोल्वो बसें भी चलती हैं. इनमें एसी- स्लीपर सुविधा मिलती है और किराया करीब 1300 से 1500 रुपये तक हो सकता है. ये बसें भी रात में दिल्ली से निकलकर सोनीपत, पानीपत, करनाल और अंबाला के रास्ते कटड़ा पहुंचती हैं. इनकी बुकिंग ऑनलाइन की जा सकती है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.