हरियाणा में मौसम का नया खेल शुरू, पहले बढ़ेगी उमस फिर कई जिलों में होगी बारिश

हिसार | हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ते ही मौसम का मिजाज बदल गया है. पश्चिमी शुष्क हवाओं के असर से प्रदेश में गर्मी के साथ उमस भी बढ़ गई है. पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.5°C और न्यूनतम तापमान में 1.0°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दिन का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है.

BARISH 2

बुधवार को हिसार 38.5°C तापमान के साथ हरियाणा का सबसे गर्म जिला रहा. रोहतक में 37.1°C, नूंह में 37.5°C, भिवानी और दादरी में 37.0°C तथा गुरुग्राम में 36.3°C तापमान दर्ज किया गया. इनके अलावा भी कई जिलों में दिन का पारा 35°C से ऊपर रहा. तेज धूप के साथ बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.

रातें भी होने लगीं गर्म

सिर्फ दिन में ही गर्मी का असर नहीं दिख रहा, बल्कि रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है. प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 1.0°C बढ़ा है. भिवानी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.0°C रिकॉर्ड किया गया. कुरुक्षेत्र में 27.3°C, जबकि अंबाला और नूंह में 27.2°C तथा फरीदाबाद में 27.1°C रात का तापमान रहा. कई जगह न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया.

यह भी पढ़े -  राकेश पंपू की सुरक्षा पर हाईकोर्ट का आदेश, हरियाणा में पेशी के दौरान तैनात होंगे हथियारबंद कर्मी

12 सितंबर को बारिश की उम्मीद

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 11 सितंबर से हरियाणा में मानसूनी हवाओं के दोबारा सक्रिय होने की संभावना है. 11 और 12 सितंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बारिश होने पर तापमान में गिरावट के साथ उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

प्रदेश में फिलहाल सामान्य से 23 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है. मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में मानसून फिर सक्रिय हो सकता है, जिससे फसलों को भी राहत मिलने की उम्मीद है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.