ज्योतिष डेस्क | रसोई में रखे कई मसाले सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाने के काम नहीं आते. ज्योतिष शास्त्र में भी कुछ चीजों को विशेष महत्व दिया गया है. इनमें धनिया भी शामिल है. खाने में इस्तेमाल होने वाला धनिया स्वाद के साथ कई ज्योतिष उपायों में भी प्रयोग किया जाता है. मान्यता है कि धनिया से जुड़े कुछ उपाय घर की परेशानियों को दूर करने और सुख-शांति बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.
अगर परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर लगातार तनाव और कलह की स्थिति बनी रहती है, तो ज्योतिष के अनुसार सूखे धनिया का उपाय किया जा सकता है. इसके लिए थोड़ा सा सूखा धनिया घर की पूर्व दिशा में रखें. इसके बाद, हनुमान चालीसा का पाठ करें. इससे परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और सामंजस्य बढ़ सकता है.
अटका हुआ पैसा वापस पाएं
काफी समय से किसी व्यक्ति के पास आपका पैसा फंसा हुआ है और वापस नहीं मिल रहा है, तो शुक्रवार को यह उपाय किया जा सकता है. एक कागज पर उस व्यक्ति का नाम लिखें, जिसने पैसे लेने हैं. इसके बाद कागज में सूखा धनिया रखें और उसे बहते जल में प्रवाहित कर दें. ज्योतिष मान्यता के अनुसार इससे रुका हुआ धन वापस मिलने का रास्ता बन सकता है. अगर आमदनी के बावजूद पैसा टिक नहीं पाता है, तो बुधवार के दिन गाय को हरा धनिया खिलाने का उपाय बताया गया है. मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन में स्थिरता आने लगती है.
मां लक्ष्मी की कृपा के लिए
शुक्रवार को मां लक्ष्मी की मूर्ति के सामने लाल कपड़े में धनिया और चांदी का सिक्का रखें. पूजा के दौरान इस पोटली की भी पूजा करें. इसके बाद इसे तिजोरी में रख दें. ज्योतिष के अनुसार यह उपाय आर्थिक उन्नति और मां लक्ष्मी की कृपा के लिए किया जाता है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Haryana E Khabar किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
