दिल्ली एयरपोर्ट इन पैसेंजर्स की मौज, लंबी लाइन में नहीं करना होगा इंतजार; तीनों टर्मिनल पर नई सुविधा शुरू

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के IGI Airport पर अब केवल हैंड बैगेज लेकर या बिना किसी सामान के सफर करने वाले यात्रियों को टर्मिनल में प्रवेश के लिए सामान्य लंबी लाइन में इंतजार नहीं करना पड़ेगा. ऐसे यात्रियों के लिए तीनों प्रमुख टर्मिनलों पर अलग एंट्री गेट तय कर एक्सप्रेस लेन की सुविधा शुरू की गई है. इससे यात्री कम समय में टर्मिनल में प्रवेश कर सुरक्षा जांच की ओर बढ़ सकेंगे. अब केवल केबिन बैग वाले यात्री निर्धारित गेट का इस्तेमाल कर सकेंगे.

Delhi Airport Terminal 2

नई व्यवस्था का फायदा खासतौर पर उन यात्रियों को मिलेगा, जिनके पास चेक- इन कराने के लिए कोई सामान नहीं होता. अभी तक उन्हें भी दूसरे यात्रियों के साथ सामान्य प्रवेश लाइन से गुजरना पड़ता था.

तीनों टर्मिनल पर अलग- अलग गेट

IGI Airport के टर्मिनल- 1 पर गेट नंबर 5 को इस सुविधा के लिए निर्धारित किया गया है. वहीं, टर्मिनल- 2 पर गेट नंबर 1 और टर्मिनल- 3 पर गेट नंबर 2 से ऐसे यात्रियों को एक्सप्रेस एंट्री मिलेगी. टर्मिनल- 1 के गेट नंबर 5 पर दिल्ली एयरपोर्ट के डिप्टी CEO मनोमय राय ने रिबन काटकर इस विशेष सुविधा का औपचारिक उद्घाटन किया.

इस पहल का मकसद एयरपोर्ट के प्रवेश द्वारों पर यात्रियों की भीड़ कम करने के साथ टर्मिनल में आवाजाही को तेज और आसान बनाना है. खासकर कम सामान के साथ यात्रा करने वाले लोगों को इससे समय बचाने में मदद मिलेगी.

नहीं होगी परेशानी

केवल हैंड बैगेज रखने वाले यात्रियों को सामान चेक- इन कराने के लिए काउंटर पर जाने की जरूरत नहीं होती. ऐसे में एक्सप्रेस लेन से प्रवेश मिलने के बाद वे सामान्य कतार से बचते हुए आगे की सुरक्षा जांच प्रक्रिया की ओर जा सकेंगे. इससे टर्मिनल के सामान्य एंट्री गेट पर यात्रियों का दबाव भी कम होने की उम्मीद है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.