हरियाणा में मौसम ने अचानक बदली चाल, सुबह- शाम ठंडक के बीच 9 शहर तपे; मानसून की विदाई भी शुरू

चंडीगढ़ | हरियाणा में सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम दो अलग रंग दिखा रहा है. सुबह और रात में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है, जबकि दिन में तेज धूप के कारण गर्मी फिर बढ़ रही है. प्रदेश के 9 शहरों में अधिकतम तापमान 35°C या इससे ऊपर पहुंच गया है. इसी बीच मानसूनी हवाओं की वापसी भी शुरू हो गई है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.1°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Night

फरीदाबाद में पारा 36.5°C तक पहुंचा और यह राज्य में सबसे गर्म रहा. दूसरी तरफ हिसार के बालसमंद क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 22.1°C दर्ज किया गया. तापमान में इस अंतर के कारण सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है, जबकि दोपहर में गर्मी बनी हुई है.

हरियाणा मौसम अपडेट

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार मानसूनी हवाओं की वापसी शुरू हो चुकी है. राजस्थान के ऊपर एंटीसाइक्लोन बनने से पुरवाई की जगह पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है. इस बदलाव से मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा मध्य भारत की तरफ खिसकेगी. इसके बाद हरियाणा में मानसूनी गतिविधियां और कमजोर होने के साथ मानसून की विदाई तेज होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के किसान 27 सितंबर से पहले कर लें ये जरूरी काम, तभी MSP पर बिक सकेगी फसल; फिर खुला पोर्टल

21 सितंबर तक 23% कम बारिश

इस बार बारिश के आंकड़ों ने भी पिछले वर्षों का रिकॉर्ड बदला है. 1 जून से 21 सितंबर तक हरियाणा में 317.5 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 23% कम है. इससे पहले 2019 में 42% कम बारिश दर्ज हुई थी. 2001 से 2026 तक 26 साल में 19वीं बार प्रदेश में बारिश सामान्य से कम रही है. इस अवधि में केवल 7 बार सामान्य या उससे ज्यादा बारिश हुई. जींद में 58%, सिरसा में 53%, कैथल और अंबाला में 49-49% तथा रोहतक में 47% कम बारिश दर्ज हुई. वहीं पलवल में सामान्य से 22% अधिक बारिश हुई है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.