ज्योतिष डेस्क | ज्योतिष में ग्रहों की युति से बनने वाले योग का सभी राशियों पर अलग- अलग प्रभाव माना जाता है. इस समय कन्या राशि में सूर्य और बुध एक साथ विराजमान हैं, जिससे बुधादित्य योग बना हुआ है. यह योग 26 सितंबर तक रहेगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इसका सबसे शुभ प्रभाव मेष, कर्क, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों पर देखने को मिल सकता है. इन राशियों के लिए नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहने के संकेत हैं.
इसे भद्र महापुरुष योग मानने को लेकर कन्फ्यूजन भी बना हुआ है. बुध अभी अपनी कन्या राशि में जरूर हैं, लेकिन भद्र महापुरुष योग के लिए बुध का मिथुन या कन्या राशि में होने के साथ केंद्र भाव में होना भी जरूरी माना जाता है. मौजूदा स्थिति में सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग बन रहा है.
धन लाभ के संकेत
मेष राशि वालों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है. कार्यक्षेत्र में बुद्धिमत्ता के दम पर सफलता के साथ धन लाभ मिलने के योग हैं. बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए भी समय फायदेमंद रह सकता है.
कर्क राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में अप्रत्याशित तरक्की मिलने के संकेत हैं. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा और अचानक धन लाभ होने के आसार हैं. पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रह सकती है.
करियर में फायदा
तुला राशि वालों के लिए बुधादित्य योग करियर में नए अवसर ला सकता है. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों और प्रमोशन का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को सफलता मिलने के योग हैं. कारोबार में नए सौदे और निवेश भी लाभदायक रह सकते हैं.
वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. बिजनेस पार्टनरशिप से मुनाफा हो सकता है. लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार जीवनसाथी के नाम से किया गया निवेश भी लाभ दे सकता है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Haryana E Khabar किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
