हरियाणा में मानसून की विदाई के बीच आया बारिश का नया अपडेट, 28 सितंबर से फिर बदलेगी मौसम की चाल

चंडीगढ़ | हरियाणा में दक्षिण- पश्चिम मानसून अब लगभग विदा हो चुका है, लेकिन जाते- जाते मौसम में एक और बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार यमुनानगर जिले के कुछ हिस्सों को छोड़कर प्रदेश के करीब 21 जिलों से मानसून की विदाई हो गई है. अगले कुछ दिन मौसम साफ रहने के बाद 28 सितंबर को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

weather 1

मानसून की वापसी केवल हरियाणा में ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत में तेजी से आगे बढ़ रही है. पंजाब के करीब 92% हिस्से के साथ राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों से भी मानसून लौट चुका है.

दिखेगा मौसम में बदलाव

हरियाणा में अगले 2 से 3 दिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क और साफ रहने का अनुमान है. 26 और 27 सितंबर को कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाने या हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है. इसके बाद 28 सितंबर को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. बारिश का दौर थमने और आसमान साफ होने से दिन में गर्मी अभी कम नहीं हुई है. बुधवार को प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7°C अधिक रहा. इसमें 0.1°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 250 सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, स्मार्ट क्लास से आधुनिक लैब तक मिलेंगी ये सुविधाएं

गुरुग्राम 38.2°C के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा. ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 33°C से 37°C के बीच दर्ज किया जा रहा है. आने वाले दिनों में इसके 33°C से 35°C के आसपास रहने की संभावना है.

गुलाबी ठंड महसूस

इसके उलट रात में हल्की गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है. औसत न्यूनतम तापमान में 0.2°C की गिरावट आई है. रेवाड़ी के बावल और पंचकूला में सबसे कम 20.8°C तापमान दर्ज हुआ, जबकि गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 21.1°C रहा. उत्तरी और पश्चिमी हवाओं के असर से आने वाले दिनों में रात का तापमान और नीचे जा सकता है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.