Saas Bahu Jokes: सास ने बहू को सुनाई अपने जमाने की बात, जवाब मिला ऐसा कि घरवाले भी रह गए चुप

नई दिल्ली, Saas Bahu Jokes | घर में सास और बहू दोनों हाजिर हों, तो कभी रसोई से बर्तनों की आवाज आती है और कभी ऐसी मजेदार बातें सुनाई देती हैं कि बाकी घरवालों को अपनी हंसी छिपानी पड़ जाती है. वैसे सास- बहू का रिश्ता सिर्फ नोकझोंक वाला नहीं होता… इसमें प्यार के साथ हंसी- मजाक का तड़का भी खूब लगता है. आज हम ऐसी ही सास और बहू की मजेदार बातचीत लेकर आए हैं. इन्हें पढ़ने के बाद आपको अपने घर का कोई न कोई किस्सा जरूर याद आ जाएगा.

Saas Bahu

अगर आपका दिन भी काम और भागदौड़ में निकल रहा है, तो दो मिनट का ब्रेक लीजिए. ये मजेदार जोक्स पढ़िए और हंसी रोक सकते हैं तो रोककर दिखाइए. इससे आपका दिनभर का स्ट्रेस चुटकियों में गायब हो जाएगा…

Joke-1

सास: बहू, तुम हर काम इतनी धीरे क्यों करती हो?

बहू: मम्मी जी, शादी के समय आपने ही तो कहा था कि धीरे- धीरे इस घर को अपना समझना.

सास: घर अपना समझने को कहा था, सरकारी दफ्तर नहीं!

Joke-2

सास: बहू, रोज इतनी देर से उठना अच्छी बात है क्या?

बहू: क्या करूं मम्मी जी, रातभर सपने में भी आपकी सेवा करती रहती हूं.

सास: अच्छा! आज से सपने में ही झाड़ू-पोछा भी कर लेना.

Joke-3

सास: बहू, आज चाय में चीनी इतनी कम क्यों है?

बहू: मम्मी जी, घर में इतनी मीठी सास हो तो चाय में ज्यादा चीनी डालकर क्या करूंगी?

यह भी पढ़े -  दिल्ली में मात्र 89 रुपए में खाएं पंजाबी थाली, शाही पनीर- मिक्स वेज से रायते तक मिलेगा सबकुछ

सास: मक्खन बाद में लगाना, पहले चीनी लेकर आ!

Joke-4

सास: अब इस घर की सारी जिम्मेदारी तुम्हारी है.

बहू: पक्का मम्मी जी?

सास: हां.

बहू: फिर बिजली का बिल, लोन और EMI आपके कमरे में रख दूं?

सास: रहने दे बहू, अभी तू नई है… धीरे-धीरे जिम्मेदार बनना!

Joke-5

सास: हमारे जमाने में बहुएं सास के सामने सिर झुकाकर रहती थीं.

बहू: मम्मी जी, जमाना अपडेट हो गया है.

सास: मतलब?

बहू: अब बहू सिर नहीं झुकाती, सास का WhatsApp Status देखकर पहले मूड चेक करती है!

Joke-6

सास: बहू, आज खाना इतना अजीब क्यों बना है?

बहू: मम्मी जी, आज इसमें प्यार डालना भूल गई.

सास: तो अब?

बहू: आप तारीफ कर दीजिए, स्वाद अपने आप आ जाएगा!

Joke-7

सास: सुन बहू, अब मुझे जल्दी से पोता चाहिए.

बहू: मम्मी जी, ये बात शादी से पहले बतानी थी ना.

सास: क्यों?

बहू: मायके से बाकी सामान के साथ पोता भी पैक करवाकर ले आती!

पास बैठा पति चाय पीते-पीते चुप हो गया और सास ने अगला सवाल पूछना ही ठीक नहीं समझा.

सास- बहू की ऐसी मजेदार नोकझोंक घर के माहौल में अलग ही रंग भर देती है. ये Saas Bahu Jokes सिर्फ हंसी- मजाक और मनोरंजन के लिए हैं इसलिए काम की टेंशन को कुछ देर किनारे रखिए और इन मजेदार बातों का आनंद लीजिए. हो सकता है अगला जोक पढ़ते ही आपको अपने घर की सास या बहू याद आ जाए.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.