गैजेट डेस्क | स्मार्टफोन कंपनी Vivo भारत में 6 अक्टूबर को Vivo V80 लॉन्च करने जा रही है. इससे पहले कंपनी के एक और स्मार्टफोन Vivo S2 FE की कीमत, स्टोरेज, कलर और संभावित स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन को भी Vivo V80 के साथ 6 अक्टूबर को पेश किया जा सकता है. हालांकि, Vivo S2 FE की लॉन्चिंग और सामने आए फीचर्स को लेकर कंपनी की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.
बता दें कि यह फोन इससे पहले Geekbench और सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है. कंपनी हाल में भारतीय बाजार में Vivo S2 मॉडल भी लॉन्च कर चुकी है. फिलहाल, लोग इसके लॉन्च होन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
39,999 रुपये बताई जा रही कीमत
XperPick की ओर से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, Vivo S2 FE के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की बॉक्स कीमत 39,999 रुपये हो सकती है. ध्यान रहे कि यह बॉक्स प्राइस बताई गई है, फोन की वास्तविक बिक्री कीमत अलग हो सकती है. कलर ऑप्शन की बात करें तो फोन को Stellar Green, Zen White और Titan Black में पेश किए जाने की जानकारी सामने आई है.
मिल सकती है 44W चार्जिंग
लीक स्पेसिफिकेशन्स के मुताबिक, Vivo S2 FE में 6.83 इंच का 1.5K रेजोल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. फोन में MediaTek Dimensity 7300e 5G चिपसेट के साथ LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दिए जाने की संभावना है. इसकी सबसे खास बात 10000mAh की बैटरी हो सकती है, जिसके साथ 44W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात कही गई है.
vivo V80 in a striking range of colours.
Launching on 6th October 2026.#vivoV80 #MyCinematicMoments #ZEISSPortraitSoPro pic.twitter.com/d0X5BJrjFj
— vivo India (@Vivo_India) September 25, 2026
कैमरा में मिल सकता है Sony सेंसर
फोटोग्राफी के लिए Vivo S2 FE में 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी सेंसर और इसके साथ 2MP का दूसरा रियर कैमरा दिए जाने की जानकारी है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo S2 FE के कई फीचर्स मलेशिया में लॉन्च हुए Vivo V80 Lite से मिलते-जुलते हो सकते हैं. फिलहाल, फोन की लॉन्च तारीख, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है.
