दिल्ली की 27 कॉलोनियों में बदलेंगी सड़कें और गलियां, 214 करोड़ के कामों का शिलान्यास

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले करीब 1.75 लाख लोगों के लिए सड़क और जल निकासी से जुड़ी सुविधाओं को बेहतर बनाने की योजना है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार, 27 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत पांच विधानसभा क्षेत्रों में 214.12 करोड़ रुपये के 53 विकास कार्यों का शिलान्यास किया. इन परियोजनाओं के दायरे में किराड़ी, बवाना, मुंडका, नरेला और नांगलोई जाट की 27 कॉलोनियां शामिल हैं.

Sadak Highway Road

सरकार के अनुसार, परियोजनाओं के तहत 1062 सड़कों और गलियों का विकास किया जाएगा. इसके अलावा 89.82 किलोमीटर सड़क नेटवर्क और 147.69 किलोमीटर ड्रेनेज नेटवर्क तैयार करने की योजना है.

किराड़ी में सबसे ज्यादा विकास कार्य

पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक बजट किराड़ी के लिए निर्धारित किया गया है. यहां 14 अनधिकृत कॉलोनियों में 105.51 करोड़ रुपये से 27 परियोजनाएं पूरी की जाएंगी. इनमें 640 सड़कों और गलियों का विकास, 50.71 किलोमीटर सड़क निर्माण और 101.42 किलोमीटर ड्रेनेज नेटवर्क तैयार करना शामिल है. अन्य चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी अलग-अलग बजट निर्धारित किया गया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में पर्यटकों को बड़ी सौगात, बिना टिकट घूम सकेंगे प्रमुख ऐतिहासिक स्मारक

विधानसभा क्षेत्र

विकास कार्य प्रस्तावित लागत
किराड़ी 27

105.51 करोड़ रुपये

बवाना

9 38.83 करोड़ रुपये
मुंडका 5

22.05 करोड़ रुपये

नरेला

4 14.48 करोड़ रुपये
नांगलोई जाट 8

33.25 करोड़ रुपये

कुल

53

214.12 करोड़ रुपये

होगा ये बदलाव

इन परियोजनाओं में खराब सड़कों और गलियों को विकसित करने के साथ नालियों, सीवेज और जल निकासी की व्यवस्था मजबूत करने पर ध्यान दिया जाएगा. प्रस्तावित काम पूरे होने के बाद स्थानीय स्तर पर आवागमन बेहतर होने और जलभराव जैसी समस्याओं में कमी आने की उम्मीद है. इस दौरान उत्तर पश्चिमी दिल्ली के सांसद योगेंद्र चांदोलिया, कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, रविंद्र इंद्राज सिंह और विधायक राज करण, मनोज शौकीन व गजेंद्र दलाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

न परियोजनाओं के जरिए अनधिकृत कॉलोनियों में लंबे समय से बनी नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा- प्रवेश साहिब सिंह, पीडब्ल्यूडी एवं जल मंत्री, दिल्ली

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.