रेलवे कर्मचारियों को बड़ा झटका, सरकारी आवास के किराये में बढ़ोतरी, जानें नई दरें

नई दिल्ली | रेलवे कॉलोनियों में सरकारी क्वार्टर लेकर रहने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए आवास शुल्क से जुड़ा नया आदेश जारी हुआ है. रेलवे बोर्ड ने देशभर में आवंटित सरकारी मकानों के मासिक लाइसेंस शुल्क में संशोधन किया है. इसके तहत कर्मचारियों को अब क्वार्टर की श्रेणी और क्षेत्रफल के अनुसार पहले से ज्यादा किराया देना होगा.

Railway

नई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी. आवास की श्रेणी के हिसाब से मासिक शुल्क में 10 रुपये से लेकर 630 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. इसका असर कर्मचारियों के वेतन से आवास शुल्क के रूप में होने वाली कटौती पर पड़ेगा.

3 साल बाद बदली दरें

रेलवे बोर्ड ने इससे पहले 1 जुलाई 2023 को सरकारी आवासों के लाइसेंस शुल्क में बदलाव किया था. इस बार करीब तीन साल बाद किराये की नई दरें निर्धारित की गई हैं.
संशोधन में क्वार्टर की श्रेणी, उसके प्लिंथ एरिया (निर्मित क्षेत्रफल) को भी आधार बनाया गया है. हालांकि, सब-स्टैंडर्ड श्रेणी के क्वार्टरों पर संशोधित शुल्क लागू नहीं होगा.

इतना बढ़ा किराया

टाइप-वन श्रेणी में 25 वर्ग मीटर तक के आवास का मासिक शुल्क 120 रुपये से बढ़ाकर 130 रुपये किया गया है. वहीं, 25 से 30 वर्ग मीटर वाले क्वार्टर के लिए अब 150 की जगह 170 रुपये देने होंगे. टाइप-टू में 45 वर्ग मीटर तक के आवास का किराया 250 से बढ़कर 280 रुपये और 45 से 50 वर्ग मीटर वाले क्वार्टर का शुल्क 280 से बढ़कर 310 रुपये हो गया है. टाइप-थ्री के 60 वर्ग मीटर तक के आवास का शुल्क पहले 420 रुपये था, जिसे बढ़ाकर 470 रुपये किया गया है.

यह भी पढ़े -  घर के जाले साफ कराने का पति ने निकाला अनोखा जुगाड़, पत्नी ने किया ऐसा कारनामा कि उड़ गए सबके होश

देेखें नई दरें

क्वार्टर की श्रेणी

क्षेत्रफल

नया मासिक शुल्क

टाइप-वन

25 वर्ग मीटर तक ₹130
टाइप-वन 25 से 30 वर्ग मीटर

₹170

टाइप-वन

30 से 35 वर्ग मीटर ₹210
टाइप-वन 35 वर्ग मीटर से अधिक

₹220

टाइप-टू

45 वर्ग मीटर तक ₹280
टाइप-टू 45 से 50 वर्ग मीटर

₹310

टाइप-टू

50 से 55 वर्ग मीटर ₹350
टाइप-टू 55 वर्ग मीटर से अधिक

₹380

टाइप-थ्री

60 वर्ग मीटर तक ₹470
टाइप-थ्री 60 से 65 वर्ग मीटर

₹530

टाइप-थ्री

65 से 70 वर्ग मीटर ₹570
टाइप-थ्री 70 वर्ग मीटर से अधिक

₹610

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.