नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों को आमतौर पर मेट्रो शुरू होने का इंतजार करना पड़ता है। हालांकि, इस बार हाफ मैराथन में हिस्सा लेने वाले धावकों को स्टेडियम तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी। दिल्ली मेट्रो ने उनके लिए अपनी कुछ लाइनों पर ट्रेनें तय समय से पहले चलाने की व्यवस्था की है। जी हां, इसके लिए पहले से ही न्यूज को पढ़ लें ताकि उस दिन किसी प्रकार की कोई परेशानी न झेलनी पड़े।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार, 18 अक्टूबर को होने वाली दिल्ली हाफ मैराथन 2026 के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने चार लाइनों पर सुबह 3:30 बजे से सेवा शुरू करने का फैसला किया है। इससे प्रतिभागियों को समय पर आयोजन स्थल पहुंचने में मदद मिलेगी।
जल्दी चलेगी मेट्रो
रविवार को रेड लाइन, यलो लाइन, ब्लू लाइन और वायलेट लाइन पर सुबह 3:30 बजे से ट्रेनें उपलब्ध होंगी। इनमें रिठाला से शहीद स्थल, समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम, द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी या वैशाली और कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह तक के रूट शामिल हैं।
Early Resumption of Metro Services on Red Line, Yellow Line, Blue Line and Violet Line on 18th October, 2026 (Sunday) for Vedanta Delhi Half Marathon 2026.
@DelhiHM_
#DelhiMetro https://t.co/AFNdBuT4r4
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) October 14, 2026
इतने बजे मिलेगी मेट्रो
सुबह 3:30 से 4:15 बजे तक इन चार लाइनों पर हर 15 मिनट में मेट्रो मिलेगी। वहीं, सुबह 4:15 से 6 बजे तक ट्रेनों का अंतराल 20 मिनट रहेगा। इसके बाद नियमित रविवार की समय-सारणी लागू हो जाएगी। अन्य मेट्रो लाइनों पर सेवाएं अपने सामान्य रविवार के समय से ही शुरू होंगी।
धावकों को मिलेगी मुफ्त यात्रा
मैराथन के पंजीकृत प्रतिभागियों के लिए आयोजन स्थल तक आने-जाने की मेट्रो यात्रा मुफ्त रखी गई है। इसके लिए आयोजकों की ओर से विशेष क्यूआर कोड वाले रिस्ट बैंड उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रतिभागियों को इन्हें आयोजकों से प्राप्त करना होगा। वहीं, जेएलएन स्टेडियम, जोर बाग, जनपथ और जंगपुरा जैसे मे