त्योहारों पर घर जाने वालों की टेंशन खत्म, इस रूट पर शुरू हुई विशेष ट्रेन

नई दिल्ली | त्योहार मतलब दिवाली और छठ पूजा पर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन में कन्फर्म टिकट मिलना आसान नहीं होता। त्योहार नजदीक आते ही लंबी वेटिंग लिस्ट यात्रियों की परेशानी बढ़ा देती है। ऐसे में रेलवे ने कोलकाता, धनबाद और लखनऊ के बीच सफर करने वालों को राहत देने के लिए एक विशेष ट्रेन शुरू की है। रेलवे ने 15 अक्टूबर से कोलकाता और लखनऊ के आलमनगर स्टेशन के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है।

Dhanbad Railway Passengers

यह ट्रेन धनबाद समेत झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इसका संचालन नवंबर के आखिर तक निर्धारित किया गया है।

कोलकाता से होगी रवाना

ट्रेन संख्या 03107 कोलकाता-आलमनगर स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलेगी। यह रात 11:50 बजे कोलकाता से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:50 बजे धनबाद पहुंचेगी। इसके बाद शाम 7:45 बजे आलमनगर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 03108 आलमनगर-कोलकाता स्पेशल 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। यह रात 1:45 बजे आलमनगर से रवाना होगी।

इन स्टेशनों पर ठहराव

स्पेशल ट्रेन नैहाटी, बैंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड और कोडरमा से होकर गुजरेगी। इसके अलावा गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, सुल्तानपुर और उतरेटिया जैसे स्टेशनों पर भी ठहराव निर्धारित है।

दून एक्सप्रेस में बढ़ेगा कोच

इसी बीच रेलवे ने हावड़ा से योग नगरी ऋषिकेश के बीच चलने वाली दून एक्सप्रेस में भी एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने की व्यवस्था की है। यात्री सफर से पहले IRCTC या NTES पर ट्रेन का समय और सीटों की उपलब्धता जरूर जांच लें।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.