दिवाली- छठ पर यात्रियों को राहत, नई दिल्ली- हावड़ा स्पेशल ट्रेन के बढ़े फेरे

नई दिल्ली | दिवाली और छठ पूजा के दौरान दिल्ली से उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। अब रेलवे ने इस रूट पर सफर करने वालों को राहत देने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली और हावड़ा के बीच चलने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संख्या 04052/04051 के फेरे बढ़ा दिए हैं।

Delhi Howrah Train

पहले यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलती थी, लेकिन अब इसे सप्ताह में तीन दिन चलाने का फैसला किया गया है। दोनों दिशाओं में 24-24 फेरे निर्धारित किए गए हैं। ट्रेन संख्या 04052 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल 6 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी।

इन दिनों चलेगी स्पेशल ट्रेन

यह नई दिल्ली से शाम 6:15 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 04051 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 8 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी। यह हावड़ा से रात 1:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और पटना में होगा। इसके अलावा, बख्तियारपुर, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्धमान और बंडेल में भी यात्रियों को सुविधा मिलेगी। लगभग 1541 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस ट्रेन में 16 आईसीएफ कोच लगाए गए हैं। नई दिल्ली से हावड़ा पहुंचने में 29 घंटे 25 मिनट और वापसी में 30 घंटे 40 मिनट लगेंगे।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.