रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 17 ट्रेनों के बदले प्लेटफॉर्म; देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली | दिवाली और दूसरे त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ रेलवे स्टेशनों पर बढ़ने लगी है। ऐसे में कई बार ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में परेशानी होती है। अगर आप भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले हैं, तो अपनी ट्रेन का प्लेटफॉर्म पहले जरूर जांच लें। रेलवे ने कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदल दिए हैं।बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 17 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है।

Railway Platform

नई व्यवस्था 16 अक्टूबर से 17 नवंबर तक लागू रहेगी। इसमें वाराणसी वंदे भारत, काठगोदाम शताब्दी और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं। ऐसे में घर से निकलने से पहले एक बार अपने ट्रेन की स्थिति जांच लें।

इन ट्रेनों के बदले प्लेटफॉर्म

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम पुराना प्लेटफॉर्म नया प्लेटफॉर्म
12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 13 1
12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 12 7
12046 काठगोदाम शताब्दी 2 1
15306 रोहतक इंटरसिटी 7 2
19566 उत्तरांचल एक्सप्रेस 1 4
12472 स्वराज एक्सप्रेस 1 8
12474 सर्वोदय सुपरफास्ट 1 8
12476 कटरा-हापा सुपरफास्ट 1 8
12478 कटरा-जामनगर सुपरफास्ट 1 8
12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस 8 1
22435 वाराणसी वंदे भारत 16 6
64441 गाजियाबाद-नई दिल्ली EMU 14 12
64410 नई दिल्ली-गाजियाबाद EMU 14 12
54473 दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर 15 6
64409 गाजियाबाद-नई दिल्ली EMU 8 9
64076 नई दिल्ली-पलवल EMU 8 9
64016 शकूरबस्ती-मथुरा EMU 1 4

चल रहा निर्माण कार्य

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पिछले करीब एक साल से निर्माण कार्य चल रहा है। इससे पहाड़गंज की तरफ यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। वहीं, अजमेरी गेट की तरफ भीड़ बढ़ने के कारण रेलवे ने प्लेटफॉर्म व्यवस्था में बदलाव किया है। स्टेशन से प्रतिदिन 300 से अधिक ट्रेनों का संचालन होता है और औसतन चार लाख यात्री सफर करते हैं।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.