हरियाणा में नमो भारत ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर हलचल तेज, इन रास्तों से गुजरेगा रूट

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम की सड़कों पर ट्रैफिक जाम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है। खासकर व्यस्त चौराहों पर सुबह और शाम वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। ऐसे में शहर में प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन के स्टेशन इस तरह बनाने की तैयारी है, जिससे यात्रियों को सुविधा मिले और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित न हो।

Namo Bharat Project Haryana

गुरुग्राम में नमो भारत ट्रेन के प्रस्तावित स्टेशनों को मुख्य चौराहों से दूर बनाने पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) के अधिकारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता GMDA के मुख्य अभियंता प्रवीण चौधरी ने की।

प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन

बैठक में NCRTC के अधिकारियों ने गुरुग्राम से फरीदाबाद और आगे नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक प्रस्तावित नमो भारत कॉरिडोर की जानकारी दी। योजना के अनुसार, गुरुग्राम में यह रूट इफ्को चौक से डॉ. बीआर अंबेडकर मार्ग, आरडी सिटी रोड और गोल्फ कोर्स रोड की तरफ जाएगा। इसके बाद घाटा से गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड होते हुए आगे कॉरिडोर विकसित करने का प्रस्ताव है।

चौराहों से दूर बनाए जाएंगे स्टेशन

इसी बीच अधिकारियों ने इफ्को चौक से गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड तक प्रस्तावित नमो भारत और मेट्रो स्टेशनों को व्यस्त चौराहों से हटकर बनाने पर जोर दिया। वहीं, NCRTC के अधिकारियों ने संबंधित सड़कों पर भविष्य में बनने वाले अंडरपास और फ्लाईओवर की योजनाओं की जानकारी भी ली। इससे प्रस्तावित कॉरिडोर का डिजाइन तैयार करते समय दूसरी सड़क परियोजनाओं का ध्यान रखा जा सकेगा। बैठक में अधीक्षक अभियंता जगदीश सौरोत और कार्यकारी अभियंता अमित गोदारा, शेखर नांदल व राकेश दीपक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.